रोहित शर्मा भले ही भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाए गए हों, भले ही उनके करियर को अब अंतिम पड़ाव माना जा रहा हो, लेकिन हिटमैन का जलवा अभी भी कायम है! इस दिग्गज खिलाड़ी को एक खास टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर सिकंदर रजा ने अपनी ड्रीम टी20 इलेवन चुनी है, जिसमें रोहित शर्मा को न सिर्फ जगह मिली, बल्कि उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इस टीम में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े नामों को जगह नहीं मिली।
Rohit Sharma : रोहित की वापसी हुई पक्की, फैंस में आया जोश बांटी मिठाई
Rohit Sharma Captain: इन धुरंधरों को मिला मौका
सिकंदर रजा ने अपनी सर्वकालिक टी20 टीम में रोहित शर्मा के साथ विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को ओपनर के तौर पर चुना है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को दी गई है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन और वेस्टइंडीज के काइरन पोलार्ड को भी इस स्टार-स्टडेड टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडरों में सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और भारत के रवींद्र जडेजा को चुना। गेंदबाजी में राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी जैसे घातक गेंदबाजों को जगह दी गई है।
Rohit Sharma : कप्तान गिल का बड़ा खुलासा, इस लिये रोहित-विराट के बिना विश्व कप जीतना मुश्किल
Rohit Sharma Captain: सिकंदर रजा की ड्रीम टी20 इलेवन
सिकंदर रजा की इस महान टी20 टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: क्रिस गेल, रोहित शर्मा (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, काइरन पोलार्ड, रवींद्र जडेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी और मिचेल स्टार्क। यह टीम इतनी दमदार है कि किसी भी विरोधी को धूल चटाने का दम रखती है।
Rohit Sharma : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड जानकर रहे जायेंग हैरान
Rohit Sharma Captain: रोहित पर टिकी हैं सबकी नजरें
रोहित शर्मा अब भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। टीम इंडिया की कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनके करियर पर सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक उनका खेलना मुश्किल हो सकता है। खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित का इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है। लेकिन हिटमैन ने इसे चुनौती की तरह लिया है। उन्होंने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त मेहनत की है और 15 किलो वजन कम कर लिया है। अब अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया में रनों का अंबार लगाते हैं, तो उन्हें टीम से बाहर करना आसान नहीं होगा। फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन अपने बल्ले से एक बार फिर कमाल दिखाएंगे।
- इन 4 खिलाड़ियों की वापसी के बाद वनडे में मजबूत हो जाएगी टीम इंडिया, जानें
- क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने वनडे के बाद दिया जवाब
- रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, इतने मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने
- रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का यू-टर्न,सचिव ने अफवाहों को लेकर दिया बड़ा बयान
- रोहित शर्मा के वनडे करियर का होने जा रहा है अंत? सिलेक्शन कमेटी के इस कड़े रुख के बाद संन्यास की अटकलें तेज

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.