JYNEWS-Public Holidays in June 2025: साल 2025 के छठवें महीने यानी जून की तो इस महीने कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं रहेगा। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है जब देश भर में अवकाश लागू हो सकेगा। हालांकि, जून में राज्य अवकाश जरूर हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सरकारी छुट्टियां रहेंगी या नहीं?
जून 2025 में सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट
जून के महीने में कुल 11 सरकारी छुट्टी हैं, लेकिन वो अलग-अलग राज्य के लिए लागू हैं। इस महीने बकरा ईद और रथ यात्रा जैसे खास अवसर हैं और इस दिन राज्य का अवकाश रहेगा। आइए जानते हैं किस-किस तारीख और अवसर पर कहां सार्वजनिक छुट्टी रहेगी?
जून में पब्लिक हॉलिडे कब-कब?
1 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।
8 जून, रविवार को बकरीद के अवसर पर जम्मू और कश्मीर में छुट्टी है। जबकि, रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी है।
11 जून, बुधवार को संत गुरु कबीर जयंती है। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी।
12 जून, गुरुवार को गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है। इस दिन जम्मू और कश्मीर में सरकारी छुट्टी है।
14 जून, शनिवार को पहिली राजा के अवसर पर उड़ीसा में सरकारी छुट्टी है।
15 जून, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देश भर में हॉलिडे रहेगा।
22 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।
27 जून, शुक्रवार को रथ यात्रा है। इस वजह से मणिपुर और उड़ीसा में सरकारी छुट्टी रहेगी।
29 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
30 जून, सोमवार को रेमना नी है। इस अवसर पर मिजोरम में सरकारी छुट्टी रहेगी।

Babita Singh has approximately six years of experience working in media, astrology, and religious subjects. She has a strong grasp of topics such as Samudrik Shastra, numerology, Vastu Shastra, Feng Shui, mythological tales, and planetary transits. Additionally, she possesses a solid knowledge of religious scriptures. In her free time, she particularly enjoys reading religious texts, researching them, and sharing accurate information with the public.