PAK Fans Broke TV : टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाक को 61 रन से पराजित किया. यह पाक के टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार में से एक है. हमेशा से पाकिस्तान में भारत के खिलाफ हार के बाद टीवी टूटते आए हैं. टीम इंडिया से मिली बड़ी हार के बाद अब पाकिस्तान में सड़कों पर टीवी टूट रहे हैं. पाक फैंस के गुस्से वाले रिएक्शन भी इसी बीच तेजी से वायरल हो रहे हैं.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 175 रन बना दिए. ईशान किशन ने 77 रन की तूफानी पारी खेली. जवाब में पाकिस्तानी टीम बुरी तरह फेल हुई. वो 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गए और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए. हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान को 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन वायरल
भारत की जीत के बाद पाकिस्तान से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पाकिस्तान की हार के तुरंत बाद फैन ने टीवी पर ईंट मार दी. इसके बाद अन्य प्रशंसकों ने मिलकर टीवी को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया.
पाक फैन की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उसने डंडे से टीवी को तोड़ दिया. वो पाकिस्तान की शर्मनाक हार से बेहद गुस्से में नजर आ रहा था.
एक फैन ने साथी के मुंह पर लगा दिया केक
पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी. उन्होंने पाक टीम की जीत के लिए केक तैयार रखा था. भारत की जीत के बाद जब कैमरे में देखकर फैन टीवी पर बात कर रहा था. इसी बीच दूसरी फैन ने केक के बारे में पूछा. गुस्से में उस फैन ने मुंह पर केक लगा दिया.

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
