OPPO Pad Mini जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन पर दिखा; 8000mAh बैटरी के साथ iPad Mini को देगा टक्कर

Oppo जल्द ही अपना फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट टैबलेट Pad Mini भारत में लॉन्च कर सकता है। चीनी कंपनी के इस टैबलेट को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है, जो आमतौर पर लॉन्च से पहले का संकेत होता है। इस टैबलेट में 8,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

BIS पर दिखा, कीमत का भी खुलासा

भारतीय टिप्स्टर देबायन रॉय के मुताबिक, Pad Mini को BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है और इसे जल्द भारत में पेश किया जाएगा। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के हार्डवेयर में कुछ बदलाव संभव है। टिप्स्टर का दावा है कि इसे भारत में ₹60,000 की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

OPPO Pad Mini के संभावित फीचर्स

चीन में इस टैबलेट को 8.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 2520 x 1680 पिक्सल (2.5K) रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है।

फीचरविवरण
डिस्प्ले8.8 इंच AMOLED, 2.5K, 144Hz
चिपसेटSnapdragon 8 Gen 5
रैम + स्टोरेज12GB + 512GB
बैटरी8000mAh, 67W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा13MP
फ्रंट कैमरा8MP
कनेक्टिविटीUSB 3.2

iPad Mini से सीधी टक्कर

Oppo Pad Mini की सीधी टक्कर Apple के iPad Mini से होगी, जो फ्लैगशिप लेवल हार्डवेयर के साथ आता है। ओप्पो के इस टैबलेट में भी फ्लैगशिप ग्रेड का हार्डवेयर दिया गया है, और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में दिनभर चल सकता है।

बता दें कि Oppo 5 अक्टूबर को भारत में F35 सीरीज भी लॉन्च करने वाला है, जिसके प्रो मॉडल में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसे ऑरेंज और व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा।