Huawei Mate 90 Pro Max लॉन्च: 200MP कैमरा और 12000 निट्स वाला दुनिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले

Huawei ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 90 Pro Max लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का दावा है कि इस फोन में दुनिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है, जो 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, Kirin 9050 Pro चिपसेट और 6800mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

डिस्प्ले: 12,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस

Mate 90 Pro Max में 6.9 इंच का डुअल लेयर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2848 x 1320 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Kunlun Glass लगाया गया है, जबकि कलेक्टर एडिशन में Basalt Kunlun Glass पैनल मिलता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। पावर के लिए इसमें 6800mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन HarmonyOS 7 पर चलता है और इसमें IP68/IP69 रेटिंग मिलती है, यानी पानी में भींगने पर फोन खराब नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और eSIM का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा: 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है — 50MP का मेन OIS कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 40MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा। इसमें 4x ऑप्टिकल और 8x ऑप्टिकल जूम तक का सपोर्ट मिलता है।

कीमत और वेरिएंट

वेरिएंटकीमत (CNY)लगभग (INR)
12GB + 512GBCNY 9,499₹1,36,200
16GB + 512GBCNY 9,999₹1,43,400
कलेक्टर एडिशन (16GB + 512GB)CNY 10,999₹1,57,700
कलेक्टर एडिशन (16GB + 1TB)CNY 12,999₹1,86,400

फोन को चार कलर ऑप्शन — Rose Gold, Jade Green, Crystal White और Obsidian Black में पेश किया गया है। गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में अपना ट्रिपल फोल्डेबल फोन Mate XT 2 भी पेश किया था।