OnePlus Buds Clip: ओपन-ईयर ईयरबड्स के फीचर और कलर सामने आए, 36 घंटे की बैटरी और Dynaudio साउंड के साथ

वनप्लस ने ओपन-ईयर ऑडियो सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर ली है। OnePlus Buds Clip के फीचर और कलर ऑप्शन ग्लोबल लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। यह ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन वाले ईयरबड्स होंगे, जो कान के अंदर नहीं, बल्कि कान पर क्लिप होकर टिकेंगे।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

डिजाइन में Ni-Ti मेमोरी-वायर क्लिप दी गई है, जो लंबे समय तक पहनने में आरामदायक रहने का दावा करती है। साउंड के लिए Dynaudio-ट्यून 11mm और 9mm के डुअल डायनामिक ड्राइवर मिलेंगे। ऑडियो कोडेक में LHDC 5.0, AAC और SBC का सपोर्ट होगा, साथ में 10-बैंड EQ भी मिलेगा।

OnePlus Buds Clip: बैटरी और अन्य फीचर

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 डुअल-डिवाइस सपोर्ट मिलेगा। कॉल के लिए 6-माइक AI सिस्टम के साथ बोन-कंडक्शन वॉयस पिक-अप दिया गया है, जिससे शोर वाले माहौल में भी आवाज साफ रहेगी। साथ में AI Translate फीचर भी होगा। ईयरबड्स की रेटिंग IP55 है, यानी धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिलेगी।

बैटरी के मामले में एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक का प्लेबैक (AAC मोड) मिलेगा। केस के साथ कुल बैटरी लाइफ AAC मोड में 40 घंटे और LHDC मोड में 36 घंटे तक होगी। हर बड में 58mAh और केस में 530mAh की बैटरी है। कलर में Pearl White, Pebble Grey और Twilight Rose विकल्प होंगे। लॉन्च की तारीख और कीमत की घोषणा अभी बाकी है। Samsung Galaxy S26 Ultra Price Cut 124999 Amazon Sale Moto G47 Power 5g Leak 108mp 7000mah Battery