Lionel Messi India Goat Tour 2025–नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इस वक्त भारत दौरे पर हैं। मेसी अपने भारत दौरे के दूसरे चरण के तहत मुंबई पहुंचे। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इवेंट में मेसी ने बॉलीवुड की तमाम हस्तियों और क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। साथ ही वो फुटबॉल दिग्गज सुनील छेत्री से भी मिले। इस दौरान वह डी पॉल और लुइस सुआरेज के साथ मिलकर कुछ बच्चों के साथ रोंडो खेलते हुए नजर आए।
सचिन तेंदुलकर ने मेसी को गिफ्ट में दी जर्सी
सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात के दौरान अपनी टीम इंडिया की जर्सी लियोनल मेसी को गिफ्ट दी। इसमें सचिन का ऑटोग्राफ था। मेसी और सचिन ने साथ में फोटो खिंचवाई। इसके बाद मेसी ने सचिन तेंदुलकर को एक फुटबॉल गिफ्ट में दी। इससे पहले लियोनेल मेसी भारत के स्टार फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री से मिले। इन दोनों को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में फैंस का सैलाब देखने को मिला था। आपको बता दें कि जब लियोनेल मेसी और सचिन तेंदुलकर आखिरकार आमने-सामने आए तो यह किसी खेल प्रेमी के लिए ड्रीम कम ट्रू मोमेंट जैसा था।
कोलकाता से हुई थी मेसी के भारत दौरे की शुरुआत
मेसी के इस भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई थी। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता में मेसी ने शनिवार को अपने स्टेच्यू का उद्घटान किया। हालांकि, इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमकर वबाल मचा। दर्शकों ने स्टेडियम में उत्पात मचा दिया। इस बवाल के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गुस्से में दिखीं। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए। हालांकि, हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम अच्छा रहा। अब अपने दौरे के तीसरे दिन मेसी दिल्ली पहुंचेंगे।
- Video-“Bijnor” बिजनौर के मंदिर में हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, 36 घंटे से नहीं खाया अन्न का दाना!
- Moradabad holiday news-भीषण कोहरे के बीच फिर इतने दिनों के लिये स्कूल बंद
- Rohit Sharma 50+ scores list-क्या रोहित शर्मा बनेंगे क्रिकेट के ‘मॉर्डन वॉल’? द्रविड़ और कैलिस के साम्राज्य को चुनौती देने उतरेगा ‘हिटमैन’
- Rohit Sharma 650 Sixes : रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड देखकर क्रिकेट जगत हुआ हैरान
- Moradabad holiday news-मुरादाबाद में मकर संक्रांति पर छुट्टी का बड़ा ऐलान, DM ने जारी किया आदेश

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
