IPL Auction 2026 : आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन इस वक्त अबू धाबी में हो रहा है। इस ऑक्शन में अब तक कैप्ड प्लेयर्स में कैमरून ग्रीन, मथिसा पथिराना, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। वहीं अनकैप्ड प्लेयर्स की बात करें तो वहां कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर और आकिब नबी जैसे खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई है। CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा है।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोई भी विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ से ज्यादा नहीं ले पाएगा रकम, ये रूल आया आड़े
दक्ष कामरा को केकेआर ने खरीदा
दक्ष कामरा को केकेआर ने 30 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया।
क्रेन्स फुलेत्रा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
क्रेन्स फुलेत्रा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रूपये के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया।
अथर्व अंकोलेकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
मुंबई इंडियंस ने लेफ्ट आर्म पेसर अथर्व अंकोलेकर को 30 लाख रूपये में खरीदा है।
कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में किया शामिल
ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा है। उन्हें खरीदने में कोलकाता नाईट राइडर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 2 करोड़ में था।
सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए साकिब हुसैन
बिहार के क्रिकेटर साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा है। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
वाराणसी के रहने वाले रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख में खरीदा है। वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे के लिए खेलते हैं। रवि सिंह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
सलिल अरोड़ा को हैदराबाद ने खरीदा
पंजाब के सलिल अरोड़ा को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। SRH ने उन्हें 1.5 करोड़ में खरीदा है।
मंगेश यादव को RCB ने खरीदा
मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले 23 साल के ऑलराउंडर मंगेश यादव को मिनी ऑक्शन में RCB ने 5.20 करोड़ में खरीदा है। उनके लिए भी ऑक्शन टेबल पर बिडिंग वॉर देखने को मिली।
अमन खान को CSK ने खरीदा
मुंबई के ऑलराउंडर अमन खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 40 लाख रूपये में खरीदा है। वह आईपीएल में केकेआर के लिए 1 और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेल चुके हैं। इस बार वह चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
अक्षत रघुवंशी को LSG ने खरीदा
घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए खेलने वाले अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। वह पहली बार इस लीग में खेलते हुए दिखेंगे।
मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने खरीदा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाईट राइडर ने 9.20 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।
केकेआर ने टिम सीफर्ट को खरीदा
न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर टिम सीफर्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ में खरीदा है। टिम सीफर्ट टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन प्लेयर हैं।
जेसन होल्डर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा
वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ में खरीदा है। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। आईपीएल में वह राजस्थान, लखनऊ, चेन्नई, दिल्ली जैसे फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।
राहुल त्रिपाठी केकेआर में हुए शामिल
राहुल त्रिपाठी को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रूपये में खरीद लिया है। इस लीग में वह केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए पथुम निसंका
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। निसंका इस लीग में अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। निसंका को अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा है।
गुजरात टाइटंस ने अभी तक सिर्फ एक प्लेयर्स खरीदा
मिनी ऑक्शन में अभी तक गुजरात टाइटंस ने सिर्फ एक प्लेयर अशोक शर्मा को 90 लाख में खरीदा है। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 4 खिलाड़ियों को खरीदा
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन जो अबू धाबी में चल रहा है, उसमें अब तक कुल 4 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिसमें मुकुल चौधरी, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा और नमन तिवारी का नाम शामिल है। अभी लखनऊ के पास 15 करोड़ 35 लाख रुपये का पर्स बाकी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा
आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 6 खिलाड़ियों को अपना हिस्सा बनाया है, जिसमें कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, फिन एलन, प्रशांत सोलंकी और कार्तिक त्यागी का नाम शामिल है। इसमें ग्रीन के लिए जहां 25.20 करोड़ रुपये केकेआर ने खर्च किए तो वहीं मथीशा पथिराना के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने भी खरीदे 3 प्लेयर्स
मिनी ऑक्शन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने तीन प्लेयर्स खरीदे हैं। उन्होंने आकिब नबी को 8.4 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा उन्होंने बेन डकेट और डेविड मिलर 2-2 करोड़ में खरीदा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदे 3 प्लेयर्स
मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन खिलाड़ियो को खरीदा है। उन्होंने कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा उन्होंने अकील हुसैन को 2 करोड़ में खरीदा।
अभी तक कुल 23 खिलाड़ी हैं बिके
आईपीएल ऑक्शन 2026 में अभी तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल 23 खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसके बाद सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में बची रकम को देखा जाए तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पास कुल 13 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 9 करोड़ 40 लाख रुपये है। गुजरात टाइटंस के पास 12 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है। केकेआर के पर्स में 15.50 करोड़ रुपये बाकी हैं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास पर्स में 15 करोड़ 35 लाख रुपये, पंजाब किंग्स के पर्स में 11 करोड़ 50 लाख रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 7 करोड़ 40 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 7 करोड़ 40 लाख रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25 करोड़ 20 लाख रुपये बाकी हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने विग्नेश पुथुर को खरीदा
राजस्थान रॉयल्स ने विग्नेश पुथुर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा है। विग्नेश इस लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।
सुशांत शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलने वाले सुशांत शर्मा के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख की बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
आकाश मधवाल रहे अनसोल्ड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके आकाश मधवाल इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।
नमन तिवारी को LSG ने खरीदा
नमन तिवारी अभी तक भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, फिर भी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए जमकर बोली लगाई। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 1 करोड़ में खरीदा है।
कार्तिक त्यागी को केकेआर ने खरीदा
तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें केकेआर ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा है। केकेआर के अलावा किसी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।
गुजरात टाइटंस में शामिल हुए अशोक शर्मा
अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। इस मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, जहां राजस्थान और कोलकाता ने उनके लिए बोली लगाई। अंत में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख में खरीदा है। यह गुजरात के लिए इस मिनी ऑक्शन में पहली खरीद है।
तेजस्वी सिंह केकेआर में हुए शामिल
तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रूपये में खरीदा था। इस ऑक्शन के लिए उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।
LSG में शामिल हुए मुकुल चौधरी
राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।
कार्तिक शर्मा को CSK ने खरीदा
विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए बोली लगाई। आखिकार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा।
शिवांग कुमार को SRH ने खरीदा
शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 30 लाख रूपये में खरीदा है।
प्रशांत वीर को चेन्नई ने खरीदा
घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले प्रशांत वीर पर इस मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर बोली लगाई। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14,20 करोड़ में खरीदा।
विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर, महिपाल लोमरोर रहे अनसोल्ड
भारत के विजयशंकर, राजवर्धन हंगरगेकर और महिपाल लोमरोर अनसोल्ड रहे। इस राउंड में आकिब नबी के अलावा बाकी के प्लेयर्स अनसोल्ड ही रहे, किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।
आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने वाले आकिब नबी के लिए दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऑक्शन रूम में लड़ाई देखने को मिली। अंत में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा है।
CSK ने अकील हुसैन पर क्यों खेला दांव?
चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में अकील होसेन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। CSK को एक ऐसे स्पिनर की जरूरत थी जो पावरप्ले में बॉलिंग कर सके और होसेन उनके लिए बिल्कुल सही थे। वे हाल ही में उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस से भी प्रभावित थे और वेस्टइंडीज के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को उनकी बेस प्राइस पर खरीदने के बाद CSK फ्रेंचाइजी काफी खुश नजर आ रही थी।
टी20 फॉर्मेट में मथिसा पथिराना का कैसा है रिकॉर्ड
श्रीलंका के मथिसा पथिराना आईपीएल में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन आगामी आईपीएल सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
छठे सेट के बाद सभी टीमों के पर्स में बचे हुए पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स: 41.4 करोड़मुंबई इंडियंस: 1.75 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 7.4 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स: 19.1 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद: 25.5 करोड़राजस्थान रॉयल्स: 8.65 करोड़दिल्ली कैपिटल्स: 17.8 करोड़लखनऊ सुपर जायंट्स: 18.95 करोड़गुजरात टाइटन्स: 12.9 करोड़पंजाब किंग्स: 11.5 करोड़
अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में सभी रहे अनसोल्ड
अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में सभी प्लेयर अनसोल्ड रहे। इस राउंड में अथर्व तायड़े, अनमोलप्रीत सिंह, अभिनव मनोहर, अभिनव तेजराणा और यश धुल जैसे प्लेयर्स अनसोल्ड रहे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इस राउंड में इन प्लेयर्स को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
अकील हुसैन CSK में हुए शामिल
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील हुसैन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल में अब तक एक फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। वह एक सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।
महेश तीक्ष्णा भी रहे अनसोल्ड
श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। वह अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के लिए खेल चुके हैं।
रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
रवि बिश्नोई को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली है। अंत में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
राहुल चाहर रहे अनसोल्ड
टीम इंडिया के स्पिनर राहुल चाहर स्पिनर्स की कैटेगरी में अनसोल्ड रहे। उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने पैडल नहीं उठाया।
एनरिक नॉर्खिया को LSG ने खरीदा
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा है।
स्पेंसर जॉनसन रहे अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन पहले राउंड में अनसोल्ड रहे।
मथिसा पथिराना को केकेआर ने खरीदा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ में रूपये में खरीदा है। उनके लिए केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जमकर बिडिंग वॉर देखने को मिली।
साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी भी रहे अनसोल्ड
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने अभी तक नहीं खरीदा है।
शिवम मावी भी अनसोल्ड
भारत के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी भी अनसोल्ड रहे हैं, उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
जैकब डफी को 2 करोड़ में RCB ने खरीदा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा है।
आकाशदीप को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये था।
सेट 4 की हुई शुरुआत, मैट हेनरी अनसोल्ड
मिनी ऑक्शन के चौथे सेट की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था।
सेट 3 के बाद सभी टीमों के पर्स में बचे हुए पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स: 43.4 करोड़मुंबई इंडियंस: 1.75 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 9.4 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्स: 37.1 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद: 25.5 करोड़राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़दिल्ली कैपिटल्स: 17.8 करोड़लखनऊ सुपर जायंट्स: 20.95 करोड़गुजरात टाइटंस: 12.9 करोड़पंजाब किंग्स: 11.5 करोड़

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.