IPL 2026 से पहले अबू धाबी के ऐतिहासिक स्टेडियम में हुए मिनी ऑक्शन में अमेठी जिले के लिए ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यूपी के अमेठी जिले के गूजीपुर गांव के निवासी युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
महज 30 लाख रुपये था बेस प्राइस
IPL 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके बेस प्राइस से करीब 47 गुना ज्यादा राशि खर्च की। इस बोली ने न सिर्फ ऑक्शन हॉल, बल्कि पूरे देश का ध्यान अमेठी की ओर खींच लिया।
गांव में जश्न का माहौल
प्रशांत वीर की सफलता की ये खबर जैसे ही यह गूजीपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। प्रशांत के पैतृक गांव में बधाइयों का तांता लग गया। लोग उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। प्रशांत की मां अंजना त्रिपाठी ने खुशी के इस पल में अपने पति रामेन्द्र त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
परिजनों और गांव के लोगों ने क्या बताया?
गांव पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय ने बताया कि प्रशांत को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। उसकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उसने गूजीपुर गांव और पूरे अमेठी जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। वहीं, प्रशांत के पिता रामेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे को क्रिकेट खेलने से नहीं रोका। परिवार ने हमेशा उसका मनोबल बढ़ाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की इस सफलता से पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने तक का प्रशांत वीर का सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
- 30 अक्टूबर को थमेगा नहीं सिलसिला! Diljit Dosanjh के दिल्ली कंसर्ट को पुलिस की हरी झंडी, जानिए पूरी कहानी
- अमेरिका में धरा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड! Himanshu Bhau FBI के हत्थे चढ़ा, अब भारत लाने की तैयारी
- Lado Lakshmi Yojana Haryana: 1.80 लाख तक आय वाली महिलाओं को हर महीने ₹2,100, जानें आवेदन प्रक्रिया
- APPSC Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में 255 पदों पर भर्ती, Inspector-ASO समेत 6 नोटिफिकेशन, 2 नवंबर Last Date
- Realme 17 Pro सीरीज लीक: 10,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया फोन

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.