IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं. मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है. टीम एक बार फिर से हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा इस बार हर बार की तुलना में ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम के हेड कोच ने इस सीजन टीम के साथ उनकी भूमिका पर बड़ा बयान दिया है. टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने मंगलवार को रोहित को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके लिए एक खास प्लान तैयार किया गया है. आइए आपको भी इस प्लान के बारे में बताते हैं.
हेड कोच ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा?
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा को लेकर कहा, वो चाहते हैं कि आईपीएल के नए सीजन में रोहित शर्मा टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताए. रोहित शर्मा इस सीजन पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और फॉर्म भी कमाल की दिख रही है. पिछले सीजन की बात करें तो रोहित शर्मा ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेलते हुए नजर आ रहे थे. वो केवल बल्लेबाजी करने के लिए ही मैदान पर उतर रहे थे.
पिछले साल चोटिल थे रोहित शर्मा
इसी के साथ महेला जयवर्धने ने कहा, “पिछले साल आईपीएल में रोहित शर्मा छोटी मोटी चोटों से जूझ रहे थे, इसी के चलते वो सभी मैचों के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए थे. हमें उन्हें मैनेज करना था. रोहित शर्मा का टीम पर अच्छा खासा प्रभाव होता था. इसी के चलते हम चाहते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर दें.”
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड
शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
