ICC Rankings : आईसीसी की ओर से टी20 की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका आखिरी टी20 मैच 19 दिसंबर को था, उसी दिन रात में आईसीसी ने इसकी रैंकिंग भी अपडेट कर दी थी। ताजा रैंकिंग की बात की जाए तो उसमें भारतीय टीम पहले नंबर पर है। भारत की रेटिंग इस वक्त 272 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसकी रेटिंग अभी 267 की चल रही है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच फासला काफी है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस साल कोई भी टी20 मैच नहीं खेलेंगी, यानी साल के अंत तक यही रेटिंग रहने वाली है।
इंग्लैंड की टीम नंबर तीन पर है काबिज
इन दो टॉप टीमों के बाद की बात की जाए तो तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड की रेटिंग इस वक्त 258 की चल रही है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 251 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर है। साउथ अफ्रीका की टीम, जिसके साथ भारत ने हाल ही में टी20 सीरीज खेली थी, वो इस वक्त नंबर पांच पर है और उसकी रेटिंग 240 की है।
पाकिस्तान की हालत यहां भी खराब
टॉप की 5 टीमों के बाद अगर आगे और देखें तो नंबर 6 पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसकी रेटिंग अभी 236 की चल रही है। पाकिस्तान की हालत तो और भी खराब है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम नंबर 7 पर है और उसकी रेटिंग 235 की है। श्रीलंकाई टीम 228 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर बनी हुई है। अब उम्मीद है कि इसी रेटिंग के साथ साल 2025 समाप्त हो जाएगा। अगले साल जनवरी में फिर से जब टीमें मैदान में उतरेंगी, तब इसमें कुछ ना कुछ बदलाव होता हुआ नजर आएगा।
- IPL 2026 के पहले मैंच को लेकर पठान और हरभजन सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
- IPL 2026 RCB vs SRH महामुकाबला, चिन्नास्वामी में किसके सितारे होंगे बुलंद? ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी!
- ICC T20 Rankings: बिना खेले ही ‘सूर्या’ का जलवा, टॉप-10 में लगाई छलांग; अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार
- IPL 2026: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा पर मंडरा रहा है यह अनचाहा रिकॉर्ड
- IPL 2026: रोहित शर्मा के बल्ले से बरसेगी आग या रहेंगे फ्लॉप? ज्योतिष और ग्रहों की चाल से सामने आई बड़ी भविष्यवाणी

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।