cricket-team-भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी में है। ये ना तो वनडे सीरीज होगी और ना ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। दोनों देश टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्टूबर से शुरू होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मुकाबला पूरा चला तो ये छह अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उससे नहीं लगता कि मैच पूरे पांच दिन चलेगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी ये सीरीज
इसके बाद इसी सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से शुरू होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भी अगर पूरे पांच दिन तक चला तो 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस सीरीज में दो ही मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। इसका हरएक मैच काफी खास होता है। मैचों के टाइम की बात की जाए तो ये भारत में ही होंगे, इसलिए इनका वक्त सुबह साढ़े नौ बजे का रखा गया है। यानी पूरे दिन मैच चलेगा और शाम को खत्म हो जाएगा। टीम इंडिया अब ज्यादा वक्त तक केवल दिन में ही खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम
इसके बाद अक्टूबर से लेकर नवंबर तक भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेगी। जहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आएंगे, इसलिए इस सीरीज को लेकर काफी ज्याद कौतूहल बना हुआ है। ये सीरीज टीम इंडिया की आगे की तैयारियों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
- OPPO A6x भारत में ₹2,000 तक महंगा, अब शुरुआती कीमत ₹20,999; नई कीमतें 25 अक्टूबर से लागू
- SCL Recruitment 2026: सेमी-कंडक्टर लैब में 83 पदों पर भर्ती, Last Date 30 नवंबर
- RedMagic 12 Pro ग्लोबल लॉन्च से पहले EPREL लिस्टिंग में दिखा, 8150mAh रेटेड बैटरी और 80W चार्जिंग
- Jan Arogya Scheme: महाराष्ट्र सरकार ने दिया ₹4,000 करोड़, गरीब परिवारों को कैशलेस इलाज का मिलेगा बड़ा सहारा
- Canada’s Women Beat England 31-22 in Ottawa for Back-to-Back Wins Plus a $2.8 Million Boost

Babita Singh has approximately six years of experience working in media, astrology, and religious subjects. She has a strong grasp of topics such as Samudrik Shastra, numerology, Vastu Shastra, Feng Shui, mythological tales, and planetary transits. Additionally, she possesses a solid knowledge of religious scriptures. In her free time, she particularly enjoys reading religious texts, researching them, and sharing accurate information with the public.