IND vs SA : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. जिसमें वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. जिसके लिए फैंस टीम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. फैंस का ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है.
वनडे और टी20 टीम के ऐलान को लेकर एक डेट सामने आ गई है. जिस दिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति वाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगी. जहां पर कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं.
इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुवाहाटी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सभी चयनकर्ता वाइट बॉल सीरीज के टीम सिलेक्शन के लिए मीटिंग करेंगे. जिसके बाद टीम का ऐलान हो सकता है. टीम इंडिया में कुल बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को कप्तानी मिल सकती है.
वहीं टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है. हालांकि प्लेइंग 11 में गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को भी चांस मिल सकता है. हालांकि फैंस की नजरें दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब मैदान पर नजर आएंगे.
- IND vs ENG T20 WC : सूर्यकुमार यादव की कुंडली में बन रहा है ‘महा-राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजों के लिए काल बनेगी सूर्या की कप्तानी!
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें
- Sanju Samson : संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है ये सजा
- IND vs WI T20 WC: रोहित शर्मा की बातों ने कर दिया संजू सैमसन को इमोशनल, वेस्टइंडीज को पीटने के बाद सुनाया ‘डगआउट’ का वो अनसुना किस्सा
- Sanju Samsung ke record T20 2026: क्या आपको पता है कब-कब संजू सैमसन बने टीम इंडिया के तारणहार, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
