IND vs PAK Match 2026 : क्या फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? इस बल्लेबाज ने दिया बयान

IND vs PAK Match 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का अंत हो गया है. सुपर 8 में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने जगह बना ली है. अब सभी की नजर सेमीफाइनल और फाइनल पर है. ग्रुप A से टीम इंडिया और पाकिस्तान ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था और अब पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दावा किया है कि इन दोनों ही टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होगा.

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

‘भारत-पाकिस्तान फाइनल में खेलेंगे’
हाल ही में पाकिस्तान के एक टीवी शो पर पूर्व क्रिकेटर बासित अली नजर आए. शोएब मालिक ने उनसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के बारे में पूछा गया. बासित ने सेमीफाइनल की जगह फाइनल की भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान, मैं बता रहा हूं कि ये दोनों टीमें फाइनल खेलेंगी.’ इसके अलावा उन्होंने सेमीफाइनल के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का नाम सामने रखा.

शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को चुना.

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मिल चुकी है हार
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भले ही सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी टीम के खेलने की बात कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत खराब है. पाकिस्तान टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है और सुपर 8 में उनका सर्वाइव करना बेहद मुश्किल है. पाकिस्तान के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका है. इन तीनों टीमों ने निपटना आसान नहीं होगा. बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हरा चुकी है.

15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य सामने रख दिया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया ने 61 रनों से पाकिस्तान को पराजित कर दिया.