Haier ने भारत में अपने पांच नए प्रीमियम होम अप्लायंसेज पेश कर दिए हैं। कंपनी ने ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में आयोजित “Elevate with Haier” इवेंट में ये प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें 5 दरवाजों वाला बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर, तीन ड्रम वाली M3 वॉशिंग मशीन, Mini LED TV, Velox स्टोरेज वॉटर हीटर और Halo चिमनी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सभी प्रोडक्ट AI टेक्नोलॉजी से लैस हैं और कई तो भारत में पहली बार पेश किए गए हैं।
Haier 5 Door Refrigerator: भारत का इकलौता 5-डोर फ्रिज
कंपनी के मुताबिक, Haier In-Vista 5-डोर बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर भारत में लॉन्च होने वाला एकलौता 5-डोर फ्रिज है। इसमें बॉटम हीट एक्सचेंज टेक्नोलॉजी, 5-जोन स्टोरेज सिस्टम और AI पावर्ड स्मार्ट कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें कन्वर्टिबल कंपार्टमेंट्स हैं और दरवाजों के बीच 0 cm का गैप रखा गया है। खास बात यह है कि फ्रिज में रखी कोई चीज खराब होने लगती है तो AI अलार्म बज जाता है। इस प्रीमियम रेफ्रिजरेटर की कीमत 2,59,990 रुपये रखी गई है।
तीन ड्रम वाली M3 वॉशिंग मशीन
Haier M3 सीरीज वॉशिंग मशीन भी भारत की एकलौती ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें तीन ड्रम दिए गए हैं। इसमें AI MultiWash फीचर मिलता है, जिससे अलग-अलग फैब्रिक के कपड़े तीन अलग-अलग ड्रम में एक साथ धोए जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, दो छोटे ड्रम में बेबी या पर्सनल कपड़े धोए जा सकते हैं। इसमें स्मार्ट डोजिंग, टचस्क्रीन कंट्रोल और WiFi कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी लोड कैपेसिटी 12 किलोग्राम है और कीमत 1,30,000 रुपये से शुरू होती है।
Mini LED TV, वॉटर हीटर और चिमनी की कीमतें
Haier ने Mini LED TV की तीन सीरीज पेश की हैं। M70 सीरीज में 43 से 85 इंच के मॉडल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 39,490 रुपये है। इसमें 120Hz गेमिंग डिस्प्ले, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मिलते हैं। M80 सीरीज (55-85 इंच) की कीमत 70,490 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 800 निट्स की ब्राइटनेस और Dolby Atmos सपोर्ट वाले 50W के स्पीकर मिलते हैं। M96 सीरीज में 100 और 115 इंच के प्रीमियम मॉडल हैं, जिनकी कीमत 4,19,990 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा Velox वॉटर हीटर 15 लीटर (13,990 रुपये) और 25 लीटर (14,990 रुपये) में आया है, जबकि Halo चिमनी की कीमत 23,000 रुपये रखी गई है।
फेस्टिव सीजन से पहले Haier का यह लॉन्च काफी रणनीतिक माना जा रहा है, क्योंकि त्योहारों के दौरान घरेलू उपकरणों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। AI फीचर्स को केंद्र में रखकर कंपनी प्रीमियम ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। भारत में पहली बार पेश हो रहे 5-डोर फ्रिज और 3-ड्रम वॉशिंग मशीन कंपनी की इनोवेशन छवि को मजबूत करेंगे।
यह भी पढ़ें: AcerPure Nitro 100-इंच QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च: जानें कीमत और 3kW सोलर पैनल: खर्च, बचत और रिकवरी का पूरा गणित

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.