होम अप्लायंसेज बनाने वाली देसी कंपनी Acerpure ने नया QLED Smart TV लॉन्च किया है। Acerpure Nitro सीरीज का यह स्मार्ट टीवी 100 इंच तक की स्क्रीन साइज में आता है। यह स्मार्ट टीवी Android पर बेस्ड Google TV पर काम करता है। इसमें मिलने वाली डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स से भी लैस है, जिसकी वजह से घर में थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा।
तीन स्क्रीन साइज और कीमत
Acerpure Nitro सीरीज को कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 1.9 लाख रुपये में आता है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
Acerpure Nitro QLED TV के फीचर्स
इस स्मार्ट टीवी में बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसमें कंपनी ने 75 इंच से लेकर 100 इंच तक का डिस्प्ले इस्तेमाल किया है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से यह घर में होम थिएटर वाला एक्सपीरियंस देगा। इसका डिस्प्ले 120Hz HSR रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर वीडियो कंटेंट के लिए इसमें वाइब्रेंट कलर्स, Dolby Vision और HDR सपोर्ट मिलता है।
दमदार ऑडियो और Google TV 5.0
ऑडियो की बात करें तो इस सीरीज के 75 और 85 इंच वाले मॉडल में 40W का बॉक्स स्पीकर दिया गया है। वहीं, इसके 100 इंच वाले मॉडल में 65W का बॉक्स स्पीकर मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। यह Google TV 5.0 पर काम करता है। इसमें बिल्ट-इन कराओके मोड भी दिया गया है, जो पार्टी और फैमिली फंक्शन के लिए मजेदार फीचर है।
प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स और कनेक्टिविटी
Acerpure Nitro स्मार्ट टीवी सीरीज में प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर मूवीज और शोज देख सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ ब्लूटूथ बेस्ड रिमोट दिया है। यह स्मार्ट टीवी Android प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसकी वजह से यूजर्स Google Play Store से हजारों ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, ब्लूटूथ, WiFi, LAN जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें Google Chromecast का भी सपोर्ट दिया गया है।
59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में 75 इंच का बड़ा QLED पैनल, Dolby Vision-Atmos और Google TV 5.0 इसे बड़े स्क्रीन टीवी चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं। 100 इंच मॉडल में 65W स्पीकर और 1.9 लाख रुपये की कीमत इसे प्रीमियम होम थिएटर सेगमेंट में रखती है।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.