Fast Track Special Courts: रेप और POCSO मामलों की सुनवाई अब 2031 तक तेज, ₹3,788 करोड़ मंजूर, 850 कोर्ट बनेंगे

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों की तेज सुनवाई के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 नवंबर 2026 को Fast Track Special Courts (FTSCs) योजना को पांच साल और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब यह योजना 31 मार्च 2031 तक चलेगी।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

₹3,788 करोड़ का बजट

योजना का कुल बजट ₹3,788.04 करोड़ है। इसमें केंद्र सरकार का हिस्सा ₹2,353.15 करोड़ होगा, जो निर्भया फंड से दिया जाएगा, जबकि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ₹1,434.89 करोड़ का योगदान देंगे।

779 से बढ़कर 850 कोर्ट

वर्तमान में देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 779 Fast Track Special Courts काम कर रहे हैं, जिनमें 399 विशेष POCSO कोर्ट शामिल हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी।

अब तक 4 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा

यह योजना 2 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी। तब से अब तक इन अदालतों ने 4,02,457 मामलों का निपटारा किया है। हर FTSC में एक न्यायिक अधिकारी, एक विशेष लोक अभियोजक और छह सहायक कर्मचारी होंगे।

महिला सुरक्षा से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए 6 साल बाद पक्की नौकरी का रास्ता खुला और महाराष्ट्र अभय योजना: बिजली बिल का ब्याज माफ।