JYNEWS–सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में पूर्व क्रिकेट कोच की हत्या का मामला सामने आया है. देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है. चुनावी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण को तीन गोलियां मारीं गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.
न्यूज 18 के अनुसार, गन्नौर की यह घटना है. देर शाम वार्ड-12 की पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर रामकरण की हत्या कर दी गई. बता. जा रहा है कि आरोपी सुनील उर्फ लंबू पूर्व रूप से नगर पालिका के कार्यवाहक चेयरमैन रह चुका है. घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए भी लोग दौड़े लेकिन आरोपी सुनील मौके से भागने में कामयाब हो गया.
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए रामकरण अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ जा रहे थे कि इस दौरान जैन गली के पास उनकी गाड़ी को आरोपी ने रोका और फिर दनादन गोलियां मार दी. बताया गया है कि नगर पालिका चुनाव की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. गौरतलब है कि पार्षद की सीट पर कोच की बहू सोनिया ने आरोपी सुनील की पत्नी को हराया था.
गाड़ी रोकी औऱ गोलियां चलाईं
सोनीपत के गन्नौर की नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामकरण की गाड़ी को आरोपी सरकारी अस्पताल के पास रोका था और फिर गोलियां चलां दीं. घटना के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आरोपी सुनील भी नगर पालिका का पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन रह चुका है. घटना की सूचना मिलते ही एसीपी समेत पुलिस का दलबल मौके पर पहुंचा और जांच की. हालांकि, पूरी घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.
- Bulgaria Wins Eurovision Song Contest
- Dutton Ranch -The wait is finally over, but fans are already demanding more!
- “Yellowstone has been a huge part of my life. It’s awesome,” Finn Little
- ‘Dutton Ranch’ Series Premiere Episodes: Craziest Moments and Burning Questions
- Jimmy Kimmel questions Stephen Colbert’s fans over their subscription after Late Show cancellation

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।