अब OPD में भी चलेगा आयुष्मान कार्ड! यूपी में 180 प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी छूट, जानें कैसे उठाएं लाभ

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आयुष्मान कार्ड सिर्फ अस्पताल में भर्ती होने पर ही नहीं, बल्कि OPD (आउटपेशेंट डिपार्टमेंट) में भी चलेगा। यूपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब डॉक्टर को दिखाने के लिए भी आयुष्मान कार्ड धारकों को छूट मिलेगी।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

180 प्राइवेट अस्पतालों में शुरू हुई सुविधा

पहले चरण में यह सुविधा 180 निजी अस्पतालों में शुरू की गई है। ध्यान रहे कि OPD में पूरी तरह फ्री इलाज नहीं मिलेगा, बल्कि फीस पर डिस्काउंट मिलेगा। करीब 20 अस्पताल ऐसे हैं जहां OPD फीस बिल्कुल नहीं लगेगी, जबकि बाकी में 20% से 50% तक छूट मिल सकती है।

उदाहरण के लिए, अगर डॉक्टर की फीस ₹1200 है, तो आपको ₹600 तक की छूट मिल सकती है।

किन बीमारियों का मिलेगा इलाज?

OPD सेवाविवरण
जनरल OPDसामान्य बीमारियों का इलाज
स्पेशलिस्ट OPDहार्ट, किडनी, गैस्ट्रो जैसी बीमारियां
इलेक्टिव OPDघुटना प्रत्यारोपण, प्रेग्नेंसी, मोतियाबिंद
फॉलोअप OPDजिनका इलाज पहले से चल रहा है
इमरजेंसी OPDआपातकालीन स्थिति में

ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट

हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल करके डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। कॉल पर अस्पताल और डॉक्टर का नाम बताना होगा — आपकी बात सीधे अस्पताल से कराई जाएगी। अगर डॉक्टर भर्ती की सलाह देते हैं, तो कैशलेस इलाज मिलेगा।

आयुष्मान भारत के 8 साल: 12.69 करोड़ इलाज

30 जून 2026 तक आयुष्मान भारत PM-JAY के तहत 12.69 करोड़ अस्पताल दाखिलों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनकी कुल राशि ₹1.92 लाख करोड़ रही। देशभर में 37,413 सरकारी और निजी अस्पताल योजना से जुड़े हैं। अक्टूबर 2024 से 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को भी इसमें शामिल किया गया है।