APPSC Group 1 Recruitment 2026: 166 पदों पर भर्ती, Last Date 27 अक्टूबर — जल्दी करें

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने Group-I Services के 166 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन संख्या 07/2026 जारी किया है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP, असिस्टेंट कमिश्नर, डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, इसलिए पात्र उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Important Dates

  • नोटिफिकेशन जारी: 6 अक्टूबर 2026
  • Online Apply शुरू: 6 अक्टूबर 2026
  • Last Date: 27 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो: अंतिम तिथि के बाद 7 दिन (₹100 प्रति करेक्शन)

Online Apply

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से psc.ap.gov.in पर One Time Profile Registration (OTPR) के बाद किए जा सकते हैं। ध्यान रहे, OTPR करना ही आवेदन नहीं है — फॉर्म Save & Submit करके फीस भुगतान करना जरूरी है।

Last Date

APPSC Group 1 Recruitment 2026 की Last Date 27 अक्टूबर 2026 है — आवेदन का सिर्फ एक दिन बचा है, देर न करें।

Application Fee

  • आवेदन प्रोसेसिंग फीस: ₹250
  • परीक्षा फीस: ₹120 (कुल ₹370)
  • SC/ST/BC/PBD, भूतपूर्व सैनिक, व्हाइट राशन कार्ड धारक AP परिवार और बेरोजगार युवा परीक्षा फीस से छूट पाते हैं, वे सिर्फ ₹250 देंगे।

Age Limit

1 जुलाई 2026 को अधिकांश पदों के लिए आयु 18 से 44 वर्ष है। DSP (सिविल) के लिए 21-30 वर्ष और DSP (कम्युनिकेशंस) के लिए 18-30 वर्ष है। SC/ST/BC/EWS को 5 वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

Vacancy Details

कुल 166 पद, 13 श्रेणियों में — सबसे अधिक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिविल) 36 और डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर 35। इनमें 5 पद पहले की भर्तियों से कैरी-फॉरवर्ड हैं।

Eligibility

  • DSP (कम्युनिकेशंस) को छोड़कर सभी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • DSP (कम्युनिकेशंस) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन/रेडियो इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech।
  • डिग्री 6 अक्टूबर 2026 (विस्तृत नोटिफिकेशन की तिथि) तक प्राप्त होनी चाहिए।

Selection Process

चयन स्क्रीनिंग टेस्ट (ऑब्जेक्टिव), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक, 750 अंक) और इंटरव्यू (75 अंक) से होगा। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा + इंटरव्यू (825 अंक) पर बनेगी; स्क्रीनिंग टेस्ट सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग के लिए है।

Admit Card

Admit Card स्क्रीनिंग टेस्ट से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। तारीख TBD है।

Exam Date

स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षा) 24 जनवरी 2027 को ऑफलाइन OMR मोड में होगी। मुख्य परीक्षा की तिथियां बाद में घोषित होंगी।

संबंधित भर्तियां भी देखें: APPSC Group 2 भर्ती 2026 और UP TGT भर्ती 2026।