IPL 2026 से पहले अबू धाबी के ऐतिहासिक स्टेडियम में हुए मिनी ऑक्शन में अमेठी जिले के लिए ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यूपी के अमेठी जिले के गूजीपुर गांव के निवासी युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
महज 30 लाख रुपये था बेस प्राइस
IPL 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके बेस प्राइस से करीब 47 गुना ज्यादा राशि खर्च की। इस बोली ने न सिर्फ ऑक्शन हॉल, बल्कि पूरे देश का ध्यान अमेठी की ओर खींच लिया।
गांव में जश्न का माहौल
प्रशांत वीर की सफलता की ये खबर जैसे ही यह गूजीपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। प्रशांत के पैतृक गांव में बधाइयों का तांता लग गया। लोग उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। प्रशांत की मां अंजना त्रिपाठी ने खुशी के इस पल में अपने पति रामेन्द्र त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
परिजनों और गांव के लोगों ने क्या बताया?
गांव पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय ने बताया कि प्रशांत को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। उसकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उसने गूजीपुर गांव और पूरे अमेठी जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। वहीं, प्रशांत के पिता रामेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे को क्रिकेट खेलने से नहीं रोका। परिवार ने हमेशा उसका मनोबल बढ़ाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की इस सफलता से पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने तक का प्रशांत वीर का सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
- T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इस दिग्गज खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
- T20 World Cup 2026-इन 2 टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी
- IND vs ENG Semi-Final : भारत-इंग्लैंड महामुकाबले पर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी से गदगद हुए फैंस
- IND vs ENG T20 WC : सूर्यकुमार यादव की कुंडली में बन रहा है ‘महा-राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजों के लिए काल बनेगी सूर्या की कप्तानी!
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
