Agri Welfare Portal: शिवराज चौहान ने लॉन्च किया नया पोर्टल, मोबाइल पर मिलेगी हर योजना की जानकारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 अक्टूबर को नवरात्रि के अवसर पर नई दिल्ली में संशोधित Agri-Welfare Portal लॉन्च किया। इस पोर्टल का मकसद साफ है — “सरकार किसानों के मोबाइल पर उपलब्ध रहे”। अब किसानों को योजनाओं की जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

एक ही जगह सब कुछ

पोर्टल पर किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा:

  • मंत्रालय की सभी योजनाएं और आर्थिक सहायता/सब्सिडी की जानकारी
  • खाद और बीज की उपलब्धता की जानकारी
  • PM-KISAN, AgriStack और PM Fasal Bima Yojana का साझा गेटवे
  • मौसम, मंडी भाव और वैज्ञानिक खेती के अपडेट

छोटे किसानों के लिए खास

पोर्टल को खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों, कम पढ़े-लिखे किसानों और दिव्यांगजनों के लिए आसान बनाया गया है — यह स्क्रीन-रीडर फ्रेंडली है और कमजोर नेटवर्क पर भी हल्का चलता है। इसके अलावा FPOs, PACS, कृषि वैज्ञानिकों, रिसर्चर्स और स्टार्टअप्स को भी जोड़ा गया है। किसानों को पोर्टल इस्तेमाल करना सिखाने के लिए KVK (कृषि विज्ञान केंद्रों) के जरिए विशेष प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

और पढ़ें: PM धन-धान्य कृषि योजना: एक साल पूरे, गया-नागौर-उमरिया सम्मानित और PM-KISAN: जम्मू-कश्मीर के किसानों को ₹171 करोड़ की अग्रिम किस्त।