Acer Iconia Tab 5G लॉन्च: 10000mAh बैटरी वाले दो सस्ते टैबलेट, कीमत ₹23,990 से

Acer ने भारत में अपने दो नए बजट फ्रेंडली टैबलेट्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के ये टैबलेट Acer Iconia Tab 5G सीरीज के तहत पेश किए गए हैं — Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G। दोनों ही टैबलेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और इनमें 10,000mAh तक की दमदार बैटरी दी गई है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Acer Iconia Tab 5G की कीमत

Acer Iconia Tab 11 5G की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है (WiFi वेरिएंट)। इसका सिम सपोर्ट वाला WiFi+5G वेरिएंट 25,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, Iconia Tab 12 5G की कीमत 26,990 रुपये से शुरू होती है और इसका सिम वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है। यानी 30 हजार रुपये के अंदर दोनों टैबलेट के 5G वेरिएंट खरीदे जा सकते हैं।

दोनों टैबलेट के फीचर्स

Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और ऑनलाइन क्लासेज जैसे बेसिक यूज के लिए पेश किया गया है। वहीं, Tab 12 5G में 12.2 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1600 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 400 निट्स की ब्राइटनेस और Stylus पेन का सपोर्ट मिलता है। Tab 11 में 13MP का रियर कैमरा मिलता है, जबकि Tab 12 के बैक में 16MP का कैमरा दिया गया है। दोनों में 2MP का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

चिपसेट, बैटरी और कनेक्टिविटी

ये दोनों बजट टैबलेट MediaTek MT8755 चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Tab 12 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही टैबलेट्स एक्सटर्नल कीबोर्ड को सपोर्ट करते हैं और इनमें 5G, WiFi-5, Bluetooth 5.2, USB Type-C और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बजट सेगमेंट में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ Acer Iconia Tab 5G सीरीज ऑनलाइन पढ़ाई और काम के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

टैबलेट बाजार में Acer की वापसी को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। 30 हजार से कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी वाला टैबलेट छात्रों और वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है, खासकर तब जब साथ में कीबोर्ड सपोर्ट भी मिल रहा हो।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च: 11600mAh बैटरी के साथ और AcerPure Nitro 100-इंच QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च: जानें कीमत