Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने की तरह रहा है. अब तक वो टूर्नामेंट में तीन मैच खेले लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए हैं. तीनों मैचों में शर्मा शून्य पर आउट हुए हैं. अभिषेक को हर कोई कमबैक करते हुए देखना चाहता है, क्योंकि टीम इंडिया अब सुपर 8 स्टेज पर आ गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का अगला मैच होने वाला है. इससे पहले अभिषेक को भारत के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत से कमबैक का गुरुमंत्र मिल गया है.
लगातार फेल हो रहे अभिषेक को मिली खास सलाह
पूर्व भारतीय कप्तान के. श्रीकांत ने अभिषेक शर्मा को पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने के बजाय क्रीज पर समय बिताने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो रहे हैं. जब आप शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट हो जाते हैं, तो फिर थोड़ा समय लेना चाहिए. इसमें कुछ गलत नहीं है.’
श्रीकांत ने आगे कहा, ‘आपको खुद को समझते हुए कुछ गेंदों तक इंतजार करना होगा. अगर मैं उनकी जगह होता, तो 4 गेंदों तक सीधा खेलने की कोशिश करता. मैं अभिषेक को अपना गेम बदलने के लिए नहीं कहूंगा लेकिन उन्हें थोड़ा समय लेना चाहिए. शुरुआत में अक्रॉस द लाइन मत खेलना.’
ईशान किशन का दिया उदाहरण
श्रीकांत ने ईशान किशन का उदाहरण लेते हुए अभिषेक को सलाह दी और कहा, ‘दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभी रन नहीं बना रहे हैं. वो जिस तरह से आउट हो रहे हैं, उससे जल्दबाजी के संकेत मिल रहे हैं. अभिषेक को बदलाव करना होगा. ईशान शॉट लगाने से पहले कुछ गेंदें लेते हैं. यही समय अभिषेक को लेना होगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अभिषेक, आप हर गेंद पर अटैक क्यों करने की कोशिश कर रहे हैं? क्रीज पर रहकर चार गेंद खेलने की कोशिश कीजिए. कई बार आपको थोड़ा बदलाव करना पड़ता है. जब आप अच्छा खेलते हैं, तो आपकी तारीफ होती है और जब नहीं खेलते, तो आलोचना होती है.’

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
