ICC Rankings: ICC की ओर से ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें स्टार भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। दीप्ति शर्मा से नंबर-1 का ताज छिन गया है। ICC महिला T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान के नुकसान के बाद शीर्ष से दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। दीप्ति शर्मा के एक स्थान नीचे खिसकने के कारण ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड T20I बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर वापस आ गई हैं और उनकी रेटिंग (736) वही है, जो अगस्त 2025 में पहली बार टॉप स्थान हासिल करते समय थी।
ICC Rankings:रेणुका को बड़ा नुकसान
श्रीलंका के खिलाफ पांच T20I मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारत की 15 रन की जीत के बाद जारी ताजा रैंकिंग में एनाबेल सदरलैंड को रैंकिंग में ये बड़ा फायदा हुआ है। सदरलैंड ने भले ही शीर्ष स्थान दोबारा हासिल कर लिया हो, लेकिन दीप्ति शर्मा और उनकी रेटिंग पॉइंट के बीच सिर्फ एक पॉइंट का अंतर है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में रैंकिंग में दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर घमासान देखने को मिल सकता है।
ICC महिला T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल का कब्जा बरकरार है। इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल क्रमश: चौथे और 5वें स्थान पर बरकरार हैं।हालांकि, दीप्ति शर्मा की तरह भारत की गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। रेणुका सिंह 5 स्थान नीचे लुढ़ककर टॉप-10 से बाहर हो गई हैं। रेणुका 7वें स्थान से सीधे 11वें स्थान पर खिसक गई हैं।
ICC Rankings: भारतीय कप्तान ने लगाई छलांग
दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह को जहां रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा हुआ है। हरमनप्रीत कौर तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के पांचवें और आखिरी T20I में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद ICC महिला T20I बैटिंग रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिगेज 2 स्थान के नुकसान के बाद 12वें नंबर पर खिसक गई हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज एलिसा हीली की टॉप-10 में एंट्री हो गई है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत की सिर्फ 2 बल्लेबाज शामिल हैं। स्मृति मंधाना तीसरे जबकि शेफाली वर्मा छठे स्थान पर हैं।
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
