Gautam Gambhir : शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है. कुछ महीनों पहले उन्हें टी20 स्क्वाड में उपकप्तान के रूप में जगह दी गई थी लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. वो टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठ रहे थे और इसी कारण उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है और अब वो 2026 का वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उनसे गिल को बाहर किए जाने पर सवाल किया गया. गंभीर इसी बीच एकदम चुप नजर आए.
गिल को बाहर किए जाने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी
शुभमन गिल को जब टी20 स्क्वाड में बतौर उपकप्तान लाया गया था, तो लग रहा था कि उन्हें अब लंबे समय तक मौके मिलेंगे और वो टी20 वर्ल्ड कप भी जरूर खेलेंगे. हालांकि, जब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का ऐलान किया, तो सभी हैरान रह गए. गिल का नाम टीम में नहीं था और तीसरे ओपनर के रूप में ईशान किशन को जगह मिली.
गौतम गंभीर का एयरपोर्ट से बाहर आते हुए एक वीडियो सामने आया, जहां मीडिया ने उनसे T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सिलेक्शन और शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर सवाल किया. टीम इंडिया के हेड कोच ने चुप्पी साधी और सभी सवालों को नजरअंदाज करते हुए कार में बैठकर चले गए. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और सभी हैरान है कि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर कुछ नहीं बोले.
शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन रहा निराशाजनक
टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 श्रृंखला में गिल ने मात्र 132 रन बनाए, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में गिल ने 3 टी20 मैचों में 32 रन बनाए. इसी निराशाजनक प्रदर्शन के चलते गिल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया. हालांकि, कप्तान और चीफ सिलेक्टर ने टीम कॉम्बिनेशन को असली कारण बताया.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
- टी20 वर्ल्ड कप को लगा झटका, इस लिये अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
- विराट और रोहित का हुआ डिमोशन, तीन खिलाड़ी ग्रेड A में शामिल
- Amroha Update: अब इलाज के लिए दिल्ली-मेरठ की दौड़ नहीं, चौधरी कृपाल सिंह समिति ने एम्स के लिए शुरू किया डिजिटल कैंपेन
- India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ी खबर, फैंस हुए गदगद
- t20 world cup 2026-क्या सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा से भी ज्यादा लकी कप्तान हैं? जानें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
