India vs South Africa : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। सीरीज का ये अहम मुकाबला है। हालांकि कुछ दिक्कतों की वजह से टॉस में देरी हुई। इस बीच अचानक खबर आई कि टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ये एक बड़ी खबर थी। चलिए आपको बताते हैं कि गिल को आखिर प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों होना पड़ा।
लखनऊ में मौसम खराब होने से टॉस में देरी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्मॉग की वजह से टॉस में दूरी हुई। निर्धारित समय के अनुसार शाम को ठीक साढ़े छह बजे टॉस होना था, लेकिन इसे करीब 20 मिनट के लिए बढ़ा दिया गया। मैदान में इतना स्मॉग था कि एक छोर से दूसरे छोर तक देखने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि ठीक साढ़े छह बजे ये जरूर खबर आ गई कि शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पता चला कि उनके पैर में कुछ इंजरी है, इसलिए वे इस मैच में खेलने की स्थिति में नहीं हैं।
टी20 में नहीं चल रहा है शुभमन गिल का बैट
वैसे भी टी20 इंटरनेशनल में लगातार फ्लॉप खेल के कारण शुभमन गिल आलोचनाओं के शिकार हो रहे थे। टेस्ट और वनडे में भले ही शुभमन रन बना रहे हों, लेकिन टी20 में उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। सीरीज के अब तक जो तीन मैच हुए हैं, उसमें से दो को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है, वहीं एक मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। चौथे मैच के रिजल्ट से पता चलेगा कि सीरीज किस ओर जा रही है।
अब तक खेले गए सीरीज के तीन मैचों में ऐसा रहा है गिल का प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में गिल के बल्ले से केवल 4 ही रन आए थे। इसके बाद दूसरे मैच की बात की जाए तो उसमें वे बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। तीसरे मैच में उन्होंने 28 रन जरूर बनाए, लेकिन वे तेजी के साथ नहीं आए थे। वे करीब करीब 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। जो कि टी20 क्रिकेट में ठीक नहीं माना जाता है। शुभमन गिल टीम के उपकप्तान भी हैं, इसलिए जब तक कोई इंजरी ना हो, वे प्लेइंग इलेवन से आसानी से बाहर भी नहीं हो सकते।
- IPL 2026 के शेड्यूल जारी, जानें किस टीम का किस के साथ होगा मैंच
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- IPL 2026 Schedule : 12 मार्च को जारी होगा IPL के 19वें सीजन का शेड्यूल, जानें कब और किन टीमों के बीच होगा पहला महामुकाबला
- PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, लिस्ट में चैक करें अपना नाम
- टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने सिर्फ इस खिलाड़ी की तारीफ

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
