IND vs SA :साउथ अफ्रीका की टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 213 रनों का स्कोर बनाया था तो वहीं इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया की पारी को 162 रनों के स्कोर पर समेट दिया, जिसके दम पर वह इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लेकर आ गए हैं। वहीं इस मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी बड़ा बयान देखने को मिला जिसमें उन्होंने शुभमन गिल का भी जिक्र किया।भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एकतरफा 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला।
हम हर समय अभिषेक पर निर्भर नहीं रह सकते हैं
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को मिली दूसरे टी20 मुकाबले में हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने ब्रॉडकास्टर को दिए अपने बयान में कहा कि हमने इस मैच में पहले गेंदबाजी की लेकिन अधिक कुछ करने में कामयाब नहीं हो सके, वहीं अफ्रीकी टीम ने अपनी गेंदबाजी से दिखाया कि इस विकेट पर क्या लेंथ रखनी चाहिए थी। ये सब सीखते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। इस मुकाबले में थोड़ी ओस थी, लेकिन यदि उससे काम नहीं बन पा रहा तो हमें तुरंत दूसरे प्लान पर जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा हम नहीं कर सके। हमें ये सीखना होगा कि दूसरी पारी में किस तरह से गेंदबाजी करनी होगी और अब अगले मैचों में उसी अनुसार खेलना होगा।
मुझे लगता है बल्लेबाजी में मैं खुद और शुभमन को जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि हम हर समय अभिषेक पर निर्भर नहीं रह सकते हैं क्योंकि उनका भी खराब दिन हो सकता है। मुझे, शुभमन और बाकी बल्लेबाजों को इस जिम्मेदारी को संभालना होगा। शुभमन पहली गेंद पर आउट हो गए जिसके बाद मुझे बेहतर खेलना चाहिए था, हालांकि ऐसा नहीं हो सका। हमें इन गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ना होगा।
अक्षर को नंबर-3 पर भेजने के पीछे दी ये वजह
दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल को भेजा गया था, जिसमें सभी इस फैसले से जरूर थोड़ा चौंक गए। इसको लेकर भी सूर्या ने अपने बयान में कहा कि हमने पिछले मैच में ऐसा सोचा था, क्योंकि हम सभी ने अक्षर को दूसरे फॉर्मेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए देखा है और हम चाहते थे कि वह इस मुकाबले में भी उसी तरह बल्लेबाजी करें, लेकिन यह काम नहीं आया, हालांकि उसने अच्छी बैटिंग की। अब हम अगले मैच में देखेंगे कि और क्या बेहतर कर सकते हैं। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
