Rohit Sharma: रोहित ने स्वीकारा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना वो एंजॉय करते हैं. रोहित जो कह रहे हैं वो उन्होंने करके भी दिखाया है. हम रोहित शर्मा के करियर पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन का बल्ला खूब चलता है. इसी महीने से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी रोहित पर सबकी नजर रहेगी. वो इस बार बतौर बैटर मैदान में उतरेंगे, क्योंकि कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई है.

दरअसल, 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे. रोहित शर्मा ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने कुल 46 मैच खेले, जिनमें 8 शतक और 9 अर्धशतक बनाए हैं.
57.30 की औसत से 2407 रन बना चुके हैं रोहित
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में अब तक 273 मैच खेले और 11168 रन बनाए. उनके नाम 32 शतक और 58 फिफ्टी हैं. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके वनडे रिकॉर्ड देखें तो हिटमैन ने अब तक 46 मैच खेले और 57.30 की औसत से 2407 रन किए हैं. रोहित ने इस टीम के खिलाफ करियर में 8 शतक, 9 फिफ्टी जमाई हैं. 209 रनों के साथ एक डबल सेंचुरी भी शामिल है.
इन तीन टीमों के खिलाफ रोहित के नाम सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन किए हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया ही है. इस टीम के खिलाफ उनके कुल 2407 रन हैं. दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसके खिलाफ रोहित के नाम 55 मैचों में 2021 रन दर्ज हैं. तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसके खिलाफ रोहित के बल्ले से 1613 रन निकले.
- IPL 2026: महासंग्राम से पहले अभिषेक शर्मा की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, खुशी से झूम उठे फैंस!
- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बड़ी खबर, संजू सैमसन की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी!
- IPL 2026: क्या ‘हिटमैन’ के बल्ले से आएगा तूफान? रोहित शर्मा की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी!
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
