cricket-team-भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी में है। ये ना तो वनडे सीरीज होगी और ना ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। दोनों देश टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्टूबर से शुरू होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मुकाबला पूरा चला तो ये छह अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उससे नहीं लगता कि मैच पूरे पांच दिन चलेगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी ये सीरीज
इसके बाद इसी सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से शुरू होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भी अगर पूरे पांच दिन तक चला तो 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस सीरीज में दो ही मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। इसका हरएक मैच काफी खास होता है। मैचों के टाइम की बात की जाए तो ये भारत में ही होंगे, इसलिए इनका वक्त सुबह साढ़े नौ बजे का रखा गया है। यानी पूरे दिन मैच चलेगा और शाम को खत्म हो जाएगा। टीम इंडिया अब ज्यादा वक्त तक केवल दिन में ही खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम
इसके बाद अक्टूबर से लेकर नवंबर तक भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेगी। जहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आएंगे, इसलिए इस सीरीज को लेकर काफी ज्याद कौतूहल बना हुआ है। ये सीरीज टीम इंडिया की आगे की तैयारियों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
- IPL 2026 : टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, 2 करोड़ का धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर
- दो खिलाड़ी जख्मी, एक की अंगुली कटी, दूसरे की कोहनी टूटी, फैंस का गुस्सा फूटा
- IPL 2026 : रोहित शर्मा की बादशाहत को खतरा, इस सीजन ये 3 घातक बल्लेबाज दे सकते हैं कड़ी टक्कर!
- IPL 2026: ‘हिटमैन का नया अवतार’, रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI के हेड कोच महेला जयवर्धने का बड़ा दावा
- IPL 2026: आईपीएल को लेकर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को लेकर बनाया ये खास प्लान, फैंस हुए गदगद

बबीता सिंह को मीडिया एवं ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में काम करने का लगभग 6 साल का अनुभव है। सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी, ग्रह-गोचर आदि विषयों पर इनकी अच्छी पकड़ है। इसके अलावा, इन्हें धार्मिक ग्रंथों का भी अच्छा ज्ञान है। खाली समय में ये धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
