Mohammed Shami : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जबकि कई स्टार और युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. हालांकि भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है, जिन्होंने हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाल मचाया था. शमी के अलावा 3 स्टार खिलाड़ी को भी नजरअंदाज किया गया.
मोहम्मद शमी फिर हुए इग्नोर
मोहम्मद शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने पहले मैच में उत्तराखंड के खिलाफ 7 विकेट लिए थे, जबकि गुजरात के खिलाफ भी शमी ने 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया. शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था.
नायर को भी नहीं मिली जगह
लगभग 8 साल बाद करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाई थी. लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन नहीं किया. इस वजह से वह भारतीय टीम से ड्रॉप हो गए. हालांकि इसके बाद स्टार खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी आखिरी 4 पारियों में 8, 73, 174 और 233 रन बनाए हैं.
जानें क्या है पूरा मामला
173 रन मारने के बाद भी नजरअंदाज हुआ स्टार
लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे ईशान किशन को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला. हालांकि उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 के अपने पहले मैच में 173 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज होना पड़ा.
रजत पाटीदार को भी नहीं मिला मौका
रजत पाटीदार को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है. हालांकि वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं. उनकी आखिरी 5 पारियों की बात करें तो उन्होंने 19, 28, 205 नाबाद, 66, 10, रन बनाए थे. पाटीदार की वापसी अब टेस्ट टीम में मुश्किल लग रही है.
वनडे टीम के लिए भारत ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
