School Holiday: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर व अमरोहा जिले में 3 नवंबर से 6 नवंबर तक लगातार 4 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह छुट्टियां घोषित की हैं। गंगा स्नान मेला 2025 और गुरु नानक जयंती के अवकाश को जोड़कर कुल चार दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अमरोहा के तिगरीधाम में गंगाधाम पर मेला लगता है। इस वजह के चलते अवकाश घोषित कर दिया गया।
सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में छुट्टी
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 4 दिनों तक बुलंदशहर के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिससे त्योहार और गंगा स्नान का लाभ छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिल सके। बता दें कि अक्टूबर का महीना छुट्टियों से भरा रहा। वहीं, अब नवंबर की शुरुआत भी लगातार छुट्टियों के साथ हो रही है।
5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश
5 नवंबर को पूरे प्रदेश और देश में गुरु नानक जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी निधि शिक्षण संस्थानों, बैंक और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। गुरु नानक देव जी की जयंती सिख धर्म के लोग बड़ी श्रद्धा और सम्मान से मनाते हैं, इसी वजह से इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस बार 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी और उस उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की गई है।
कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगी छुट्टी
आदेश के मुताबिक, नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ निजी प्राइमरी स्कूल, जो कक्षा 1 से 8 तक संचालित हो रहे हैं, सभी में बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार, ये विद्यालय 3 नवंबर से 6 नवंबर तक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे और इस दौरान शिक्षण कार्य नहीं होगा। 7 नवंबर को स्कूल अपने सामान्य समय पर पुनः खुलेंगे।
पूरे महीने में 5 दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश
नवंबर महीने में 5 नवंबर के बाद 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा, पूरे महीने में 5 दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी रहेगा। 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा, लेकिन इस दिन स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे और कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है।
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- IPL 2026 Schedule : 12 मार्च को जारी होगा IPL के 19वें सीजन का शेड्यूल, जानें कब और किन टीमों के बीच होगा पहला महामुकाबला
- PM Kisan 22nd Installment : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, लिस्ट में चैक करें अपना नाम
- टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने सिर्फ इस खिलाड़ी की तारीफ
- T20 World Cup 2026 : संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर रचा नया इतिहास इन खिलाड़ियों को छोड़ा पिछे

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
