JYNEWS-Kohli-Rohit Retirement: सिडनी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा. एडिलेड के बाद हिटमैन का बल्ला तीसरे वनडे मुकाबले में भी जमकर बोला. रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदों में 121 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, दो डक के बाद विराट भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 81 गेंदों पर 74 रनों की दमदार पारी खेली. कोहली-रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई और टीम को जीत दिलाकर लौटे. मैच के बाद रोहित-कोहली ने एक साथ रिटायरमेंट को लेकर भी बड़ा ऐलान कर डाला.
रिटायरमेंट पर क्या बोले कोहली-रोहित?
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैच के बाद एडम गिलक्रिस्ट के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह अभी वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं. रोहित ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा ऑस्ट्रेलिया में खेलने आऊंगा या नहीं, लेकिन मेरे को यहां पर खेलने में काफी मजा आता है.”
कोहली-रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की जनता का भी इतना प्यार देने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया. टीम इंडिया के दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने वनडे से संन्यास लेने को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल पूरी तरह से विराम लगा दिया. हिटमैन इस सीरीज में इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने तीन मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए. रोहित के बल्ले से 202 रन निकले. पूर्व कप्तान को उनके धांसू प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया.
रोहित-कोहली ने मचाया धमाल
शुभमन गिल के साथ 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा पहली ही गेंद से कमाल की लय में दिखाई दिए. उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स लगाए. पहले विकेट के लिए हिटमैन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 69 रन जोड़े. गिल के आउट होने के बाद रोहित को विराट कोहली का अच्छा साथ मिला.
किंग कोहली और रोहित ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की पार्टनरशिप जमाई और टीम को जीत दिलाकर लौटे. इस साझेदारी के दौरान रो-को ने रिकॉर्ड्स की बौछार कर डाली. कोहली वनडे में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं, रोहित ने सिडनी में अपने बेमिसाल रिकॉर्ड को एक बार फिर जारी रखा.
- Sanju Samson : संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है ये सजा
- IND vs WI T20 WC: रोहित शर्मा की बातों ने कर दिया संजू सैमसन को इमोशनल, वेस्टइंडीज को पीटने के बाद सुनाया ‘डगआउट’ का वो अनसुना किस्सा
- Sanju Samsung ke record T20 2026: क्या आपको पता है कब-कब संजू सैमसन बने टीम इंडिया के तारणहार, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
- T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से भारत जीता तो सेमीफाइनल में इस खूंखार टीम से भिड़ेगा, जानें
- IND vs WI : सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
