Xiaomi 18 Pro की भारत में कीमत को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। Xiaomi 18 Pro भारत में ₹1.6 लाख से ₹1.7 लाख के बीच कीमत पर आ सकता है। यह जानकारी टिपस्टर योगेश बरार ने X पर साझा की है। हालांकि यह आधिकारिक कीमत नहीं है, बल्कि टिपस्टर का अनुमान है, इसलिए इसे अंतिम कीमत मानकर नहीं चलना चाहिए।
टिपस्टर के मुताबिक यह अनुमान फोन की ग्लोबल कीमत पर आधारित है। Xiaomi 18 Pro की यूरोप में कीमत €1,399 (लगभग ₹1.45 लाख) है। इसमें इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स जुड़ने के बाद भारत में कीमत ₹1.6–1.7 लाख तक पहुंच सकती है। टिपस्टर ने यह नहीं बताया है कि यह कीमत किस RAM और स्टोरेज वेरिएंट की होगी।
चीन में कीमत काफी कम
चीन में Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹86,000) है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। यानी भारत में लीक हुई कीमत चीन की कीमत से लगभग दोगुनी है। अगर यह अनुमान सही निकलता है, तो Xiaomi 18 Pro भारत के सबसे महंगे Android स्मार्टफोन में से एक होगा।
भारत में लॉन्च और फीचर्स
Xiaomi ने अक्टूबर 2026 में India Mobile Congress में Xiaomi 18 Pro के भारत आगमन की पुष्टि कर दी थी, लेकिन लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। एक अन्य लीक के मुताबिक फोन जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च हो सकता है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, दो 200MP Leica कैमरे और रियर डिस्प्ले मिलने की जानकारी है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Pad 8 अब ₹39,999 से, Redmi Pad 2 Pro ₹29,999 में | ASUS TUF Gaming F16, A15 और T700 Mini भारत में लॉन्च

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.