WhatsApp का नया सिक्योरिटी फीचर: पुराने Android-iOS फोन पर नहीं चलेगा ऐप, आ रहा Guest Call ऑप्शन

WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद पुराने Android और iOS वर्जन वाले फोन पर ऐप चलना बंद हो जाएगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस पर लॉगिन को ब्लॉक कर देगा और यूजर्स को OS अपडेट करने का प्रॉम्प्ट दिखाएगा। यह कदम यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और Android v2.26.35.1 वर्जन में कुछ टेस्टर्स को दिख रहा है। स्टेबल रोलआउट के बाद जिन फोन में सपोर्टेड OS वर्जन नहीं होगा, वहां WhatsApp इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। कंपनी लंबे समय से पुराने OS वर्जन का सपोर्ट बंद करती आई है, लेकिन यह पहली बार है जब लॉगिन-लेवल पर इतना सख्त सिक्योरिटी चेक लगाया जा रहा है।

Guest Call फीचर की भी टेस्टिंग

सिक्योरिटी फीचर के साथ-साथ WhatsApp एक और दिलचस्प फीचर ‘Guest Call’ भी टेस्ट कर रहा है। इस फीचर के जरिए कोई भी यूजर बिना WhatsApp अकाउंट के ग्रुप कॉल में जुड़ सकेगा। यानी कॉल का लिंक शेयर करने पर सामने वाला व्यक्ति बिना ऐप इंस्टॉल किए कॉल में शामिल हो पाएगा।

यह फीचर Zoom और Google Meet जैसे प्लेटफॉर्म्स की तर्ज पर है, जहां गेस्ट लिंक से मीटिंग जॉइन कर सकते हैं। बिजनेस मीटिंग्स और फैमिली कॉल्स के लिए यह काफी काम का साबित हो सकता है।

यूजर्स के लिए क्या मायने?

अगर आपका फोन 4-5 साल पुराना है और उसमें OS अपडेट नहीं आ रहा, तो आने वाले महीनों में WhatsApp चलना बंद हो सकता है। सलाह यही है कि फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर रखें। वहीं Guest Call फीचर के आने से WhatsApp कॉलिंग और भी फ्लेक्सिबल हो जाएगी।