UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: 1784 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10 नवंबर से आवेदन, Last Date 1 दिसंबर

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: 1784 पदों पर बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Combined Lower Subordinate Services (Intermediate Level) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 1784 पद भरे जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, संग्रह अमीन जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की Last Date 1 दिसंबर 2026 रखी गई है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Important Dates

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 16 अक्टूबर 2026
Online Apply शुरू 10 नवंबर 2026
Last Date (आवेदन) 1 दिसंबर 2026
फीस भुगतान की Last Date 1 दिसंबर 2026
करेक्शन / फीस समायोजन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2026
Exam Date बाद में घोषित होगी
Admit Card परीक्षा से पहले

Application Fee

सभी श्रेणियों (General / OBC / EWS / SC / ST / PH) के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ ₹25 रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही होगा।

Vacancy Details

पद का नाम पदों की संख्या
Gram Panchayat Adhikari (ग्राम पंचायत अधिकारी) 508
Gram Vikas Adhikari (ग्राम विकास अधिकारी – समाज कल्याण) 525
Vanijya Kar Sangrah Amin (वाणिज्य कर संग्रह अमीन) 235
Bhandar Pal evam Lipik (भंडार पाल एवं लिपिक) 118
Saraniyak (सारणियक) 14
Farm Lipik (फार्म लिपिक) 2
Samaj Kalyan Paryavekshak (समाज कल्याण पर्यवेक्षक) 137
Bhandar Pal evam Lipik (विशेष चयन) 2
Bhumi Arjan Amin (भूमि अर्जन अमीन) 187
Sahkari Krishi Paryavekshak (सहकारी कृषि पर्यवेक्षक) 50
Grihmata (गृह माता) 5
Bikri Karta (बिक्री कर्ता) 1
कुल 1784

श्रेणीवार आरक्षण: General 840, EWS 144, OBC 448, SC 326, ST 26 पद।

Age Limit

1 जुलाई 2026 को न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18–21 वर्ष और अधिकतम आयु 30–40 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Eligibility

इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो UPSSSC PET 2025 में क्वालिफाइड हैं और जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण की है। संबंधित पदों के लिए CCC प्रमाणपत्र की शर्त भी लागू होगी। पदवार विस्तृत योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Selection Process

  • UPSSSC PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य परीक्षा (Mains Examination)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • अंतिम मेरिट सूची

Online Apply कैसे करें

योग्य अभ्यर्थी 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद 8 दिसंबर तक करेक्शन की सुविधा रहेगी। ध्यान दें कि 8 दिसंबर की अवधि केवल करेक्शन और फीस समायोजन के लिए है, नए आवेदन इस तिथि तक नहीं किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें

UPSSSC की अन्य भर्तियों के लिए पढ़ें: UPSSSC Youth Welfare Officer Recruitment 2026: 412 पदों पर भर्ती और UP Anganwadi Bharti 2026: जिलेवार वैकेंसी, Last Date।