TRAI का नया आदेश: Jio, Airtel, BSNL, Vi को वेबसाइट-ऐप पर दिखाना होगा “TRAI-Mandated Packs” टैब

Highlights

  • TRAI का आदेश जारी: 1 अक्टूबर 2026
  • Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea पर लागू
  • डेडलाइन: 1 नवंबर 2026 (1 महीने के अंदर)

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों — Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea — को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर एक अलग “TRAI-Mandated Packs” टैब सबसे पहले दिखाएं।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

क्या-क्या दिखाना होगा

  • Voice + SMS-only STVs: 30 दिन या उससे कम वैधता वाले special tariff vouchers
  • Monthly-renewable packs: हर महीने रिन्यू होने वाले प्लान
  • Longer-validity packs: लंबी वैधता वाले प्लान

क्यों अहम है यह आदेश

अभी तक कई यूज़र्स को पता ही नहीं होता कि voice और SMS-only वाले सस्ते प्लान मौजूद हैं, क्योंकि कंपनियां इन्हें प्रीमिनेंट तरीके से नहीं दिखातीं। TRAI के इस कदम से ग्राहकों को पारदर्शी तरीके से बेसिक प्लान दिखेंगे और रिचार्ज चुनना आसान होगा। कंपनियों को यह बदलाव 1 नवंबर 2026 तक लागू करना है।