T20-world-cup-2026-टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। इस वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस वक्त सूर्या खुद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। साल 2025 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। वहीं गिल खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। इस साल टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उनका औसत करीब 15 के आसपास रहा है। ऐसे में अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी।
सूर्यकुमार यादव ने अपने खराब फॉर्म पर क्या कहा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव से उनसे खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए भारतीय टी20 कप्तान ने कहा कि मुझे पता है कि मुझे क्या करना है और मैं वह करूंगा। आप निश्चित तौर पर सूर्यकुमार बल्लेबाज को देखेंगे। मेरा ये खराब दौर थोड़ा लंबा चला है, लेकिन पहले भी कई खिलाड़ी खराब फॉर्म से वापसी कर चुके हैं।
साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का फॉर्म?
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सूर्यकुमार का प्रदर्शन इस साल भले ही उतना अच्छा नहीं रहा हो। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए इस साल 16 पारियों में 717 रन बनाए हैं। वहीं भारत की तरफ से खेलते हुए 2025 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उन्होंने 19 पारियों में 13.62 की औसत से सिर्फ 218 रन बनाए हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमंसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)
- IPL 2026 के पहले मैंच को लेकर पठान और हरभजन सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
- IPL 2026 RCB vs SRH महामुकाबला, चिन्नास्वामी में किसके सितारे होंगे बुलंद? ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी!
- ICC T20 Rankings: बिना खेले ही ‘सूर्या’ का जलवा, टॉप-10 में लगाई छलांग; अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार
- IPL 2026: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा पर मंडरा रहा है यह अनचाहा रिकॉर्ड
- IPL 2026: रोहित शर्मा के बल्ले से बरसेगी आग या रहेंगे फ्लॉप? ज्योतिष और ग्रहों की चाल से सामने आई बड़ी भविष्यवाणी

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।