नई दिल्ली– बीते बुधवार, 24 दिसंबर को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में यादगार वापसी की. आंध्रा के खिलाफ मैच में उन्होंने 131 रनों की मैच विजेता पारी खेली.
इस मुकाबले में दिल्ली ने 299 रनों के लक्ष्य को 38वें ओवर में ही चेज कर लिया था. विराट इस समय बहुत जबरदस्त लय में हैं, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 शतक और एक फिफ्टी लगाकर आ रहे हैं. कोच ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट के खलने के चांस बढ़ गये है।
बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद एक सवाल निरंतर सामने आता रहा है, विराट 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने ANI से बातचीत में इस सवाल का जवाब दिया है. कोच राजकुमार का कहना है कि विराट 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
Vijay Hazare Trophy 2025-26-रोहित शर्मा की वापसी से विरोधियों के उड़ गये होश, बनाया ये रिकॉर्ड
विराट कोहली खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप!
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, “वो बेहतरीन फॉर्म में हैं. अच्छी बल्लेबाजी करके उन्होंने दिल्ली की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने बहुत लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की है, फिर भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया. वो अभी भारतीय टीम में निरंतर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं, वो वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
Rohit Sharma-रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर
दिल्ली के लिए 131 रनों की पारी खेल विराट कोहली ने अपने लिस्ट-A करियर का 58वां शतक ठोका था. यह दिल्ली के लिए लिस्ट-A क्रिकेट में उनका 5वां शतक रहा. उसी मुकाबले में विराट ने लिस्ट-A करियर में 16,000 रन भी पूरे कर लिए थे. लिस्ट-A क्रिकेट में अब विराट ने 330 पारियों में 16,130 रन बना लिए हैं. भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 21,999 रन बनाए थे.
विराट कोहली का अगला मैच
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली अपना अगला मैच 26 दिसंबर को खेलेंगे. इस दिन दिल्ली का सामना गुजरात के साथ होगा, यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली बनाम गुजरात मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा.
- टी20 वर्ल्ड कप को लगा झटका, इस लिये अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
- विराट और रोहित का हुआ डिमोशन, तीन खिलाड़ी ग्रेड A में शामिल
- Amroha Update: अब इलाज के लिए दिल्ली-मेरठ की दौड़ नहीं, चौधरी कृपाल सिंह समिति ने एम्स के लिए शुरू किया डिजिटल कैंपेन
- India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ी खबर, फैंस हुए गदगद
- t20 world cup 2026-क्या सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा से भी ज्यादा लकी कप्तान हैं? जानें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
