Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026: 130 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर से आवेदन, Last Date 25 नवंबर

Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026: 130 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने Junior Court Attendant के 130 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या F.3/2026-SC (RC) के तहत ग्रुप ‘C’ नॉन-क्लर्किकल पदों के लिए होगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि न्यूनतम योग्यता सिर्फ 10वीं पास है, जबकि अधिकतम योग्यता 12वीं रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की Last Date 25 नवंबर 2026 तय की गई है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Important Dates

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 15 अक्टूबर 2026
Online Apply शुरू 4 नवंबर 2026
Last Date (आवेदन) 25 नवंबर 2026 (रात 11:55 तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026
Exam Date (संभावित) 26 दिसंबर 2026
Admit Card परीक्षा से पहले वेबसाइट पर

Application Fee

श्रेणी फीस
General / Unreserved ₹1500/-
SC / ST / OBC (NCL) / पूर्व सैनिक / दिव्यांग ₹750/-

फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से होगा। एक बार जमा फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।

Vacancy Details

पद का नाम कुल पद वेतन
Junior Court Attendant (ग्रुप ‘C’ नॉन-क्लर्किकल) 130 (अस्थायी/संभावित) Pay Level 3 (₹21,700 – ₹69,100 + भत्ते)

पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार घट-बढ़ सकती है।

Age Limit

1 अक्टूबर 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Eligibility

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 10वीं कक्षा और अधिकतम 12वीं/10+2 कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ध्यान दें — नोटिफिकेशन में अधिकतम योग्यता 12वीं ही निर्धारित की गई है, इसलिए इससे अधिक योग्यता रखने वाले इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे।

Selection Process

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

  • ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा — 100 प्रश्न, 100 अंक, डेढ़ घंटे की अवधि
  • इंटरव्यू — 25 अंक
  • मेडिकल परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन

Online Apply कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक Supreme Court of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे, इन्हें वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।

यह भी पढ़ें

कोर्ट से जुड़ी अन्य भर्तियों की जानकारी के लिए पढ़ें: Supreme Court SPA Senior Personal Assistant Recruitment 2026: 65 पदों पर भर्ती और MP High Court Stenographer Recruitment 2026: 418 पदों पर भर्ती।