School closed: कानपुर– जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्कूली बच्चों की सिफारिश पर कानपुर जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम ने 19 और 20 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
बच्चे भेज रहे थे डीएम को संदेश
पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संदेश आ रहे थे। बच्चों ने मासूम अंदाज में ‘डीएम अंकल, छुट्टी कर दीजिए’ लिखकर ठंड को देखते हुए अवकाश की मांग की थी।
गुरुवार को जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय नगवां पहुंचे थे। यहां ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से बच्चों के सामने ही अवकाश की घोषणा की। यह सुनते ही विद्यालय परिसर तालियों और बच्चों की खुशी से गूंज उठा। डीएम ने कहा कि बच्चों की सेहत प्रशासन की प्राथमिकता है। ठंड और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- Princess Charlotte’s gift from grandfather King Charles he claims she will ‘love’
- Everyone major character who dies in The Boys Season 5 finale
- Bulgaria Wins Eurovision Song Contest
- Dutton Ranch -The wait is finally over, but fans are already demanding more!
- “Yellowstone has been a huge part of my life. It’s awesome,” Finn Little

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।