Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9.5 Beta भारत में शुरू कर दिया है। कंपनी ने 18 नवंबर 2026 को Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra के लिए बीटा प्रोग्राम खोला है। भारत उन 6 देशों में शामिल है, जहां यह बीटा पहली लहर में आया है — भारत, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, पोलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका। पहली बार One UI का बीटा सभी पात्र बाजारों में एक साथ खुला है।
कैसे करें जॉइन
बीटा में शामिल होने के लिए Samsung Members ऐप में बीटा बैनर पर टैप करना होगा। स्लॉट सीमित हैं, इसलिए इच्छुक यूजर्स को जल्द आवेदन करना चाहिए। Ultra के लिए बिल्ड नंबर S948BXXU6ZZKN है और डाउनलोड का साइज करीब 3.7 GB है। इसमें 5 नवंबर 2026 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। यह अपडेट Android 17 पर आधारित है।
नए फीचर्स क्या हैं
One UI 9.5 Beta का सबसे बड़ा नया फीचर App Lock है, जिससे किसी भी ऐप को लॉक किया जा सकेगा। स्थिर (stable) वर्जन Galaxy S27 सीरीज के साथ 2027 की शुरुआत (जनवरी-फरवरी 2027) में आने की उम्मीद है। एक जरूरी बात — अगर आप स्टेबल वर्जन आने से पहले बीटा से वापस जाना चाहते हैं, तो फोन को पूरी तरह रीसेट करना होगा, इसलिए Smart Switch से बैकअप जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S28: वेरिएबल अपर्चर कैमरा का लीक | Samsung Bezel-Free Display: क्वाड-कर्व्ड फ्लैगशिप का लीक

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.