Rohit sharma video : सोशल मीडिया पर पायल धड़े का फेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। फेक वीडियो को लेकर पायल ने भी एक लंबा नोट लिखकर प्रतिक्रिया दी थी। इंस्टाग्राम पर ‘पायल गेमिंग’ नाम से उनका अकाउंट है। इस बीच पायल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को देखा जा सकता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का वीडियो पायल के साथ है। इसे फैन्स ने वायरल किया है। दरअसल पायल ने रोहित और उनकी पत्नी के साथ एक विज्ञापन किया है। इसी में दोनों नज़र आ रहे हैं।
यह वीडियो एक इंश्योरेंस विज्ञापन का है और पायल को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किये गए इस वीडियो के पोस्ट के नीचे अब लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। काफी लोग इनमें रोहित शर्मा के फैन्स भी हैं। इस साल यूएई में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भी पायल स्टेडियम में मौजूद थीं। उस समय के कुछ फोटो उनके अकाउंट पर देखे जा सकते हैं। दुबई स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान भी वह तिरंगा लेकर भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए आई थीं। टीम इंडिया के कई प्लेयर्स को पायल फॉलो करती हैं।
Payal Gaming को कितने लोग करते हैं फॉलो इंस्टाग्राम पर पायल के फॉलोइंग और फॉलो लिस्ट की बात करें, तो उनको 45 लाख लोग फॉलो करते हैं। वह खुद सिर्फ 769 लोगों को ही फॉलो करते हैं। 18 दिसंबर तक उनके अकाउंट पर कुल 602 पोस्ट हुई थीं।
पूरा सच” इन क्रिकेटरों को फॉलो करती हैं Payal Gaming टीम इंडिया के लगभग सभी बड़े प्लेयर्स को पायल फॉलो करती हैं। इनमें रिंकू सिंह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट्स को फॉलो करती हैं।
- T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इस दिग्गज खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
- T20 World Cup 2026-इन 2 टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी
- IND vs ENG Semi-Final : भारत-इंग्लैंड महामुकाबले पर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी से गदगद हुए फैंस
- IND vs ENG T20 WC : सूर्यकुमार यादव की कुंडली में बन रहा है ‘महा-राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजों के लिए काल बनेगी सूर्या की कप्तानी!
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
