JYNEWS-नई दिल्ली। (Rohit Sharma) रोहित शर्मा का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले की गई तैयारी ने उन्हें शानदार प्रदर्शन करने में बड़ी मदद की। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में उन्होंने 121 रनों की अविजित पारी खेली थी, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था।
Rohit Sharma : रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाया तहलका, क्रिकेट प्रेमियों को लगा झटका
टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित के पास अभ्यास का ज्यादा अवसर नहीं था। आईपीएल के बाद उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला था और वनडे कप्तानी भी शुभमन गिल को मिल चुकी थी। इसके बावजूद रोहित ने खुद को फिट रखने और बेहतर तैयार करने में पूरा ध्यान लगाया। उन्होंने करीब 10 किलो वजन घटाया और सख्त फिटनेस रूटीन अपनाया।
समय का पूरा उपयोग किया
साथ ही बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस और मुंबई में पूर्व कोच अभिषेक नायर के साथ तकनीकी सुधार पर काम किया। रोहित ने बीसीसीआई डाट टीवी से बातचीत में कहा, जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, मुझे कभी चार-पांच महीने का समय तैयारी के लिए नहीं मिला। इसलिए मैंने इस समय का पूरा उपयोग किया।
यह समय मेरे करियर के बाकी हिस्से की समझ के लिए अहम था। मैंने अपनी शर्तों पर तैयारी की और इसका मुझे पूरा फायदा मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में बड़ा फर्क है, लेकिन मैं यहां कई बार खेल चुका हूं। मेरे लिए लय में लौटना और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखना जरूरी था। इस दौरे से पहले की गई तैयारी को मैं पूरा श्रेय दूंगा। मुझे खुद को समय देना था, जो बहुत अहम रहा।
ऑस्ट्रेलिया में खेलना खास
रोहित ने कहा कि मेरा इरादा मैच को अंत तक ले जाने का था। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा खास होता है। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमें 237 का लक्ष्य मिला, जो थोड़ा कम था। शुरुआत में गेंद नई थी और पिच थोड़ा मुश्किल थी, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी हुई, बल्लेबाजी आसान होती गई।
उन्होंने कोहली के साथ अपनी साझेदारी को लेकर कहा, हम दोनों लंबे समय से साथ खेल रहे हैं। एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह समझते हैं। अनुभव ने हमारी मदद की कि कब जोखिम लेना है और कब नहीं।
हर्षित राणा की तारीफ
रोहित ने सीरीज में युवा टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की और तेज गेंदबाजी हर्षित राणा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सफेद गेंद से खेल रहा था, और उसने दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की। यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।
- UP PGT Teacher Recruitment 2026: 2607 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, Exam 15–16 दिसंबर — 17 Oct तक Apply
- PM Kisan 24वीं किस्त: अक्टूबर में आएंगे ₹2,000? e-KYC और Land Seeding अधूरी तो अटक जाएंगे पैसे!
- UP दिवाली बोनस 2026: कर्मचारियों को ₹7,000 तक बोनस और 3% DA बढ़ोतरी, आउटसोर्सिंग वालों का भी बढ़ा मानदेय
- PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख तक का बिजनेस लोन — महिलाओं के नाम 60% खाते, जानें कैसे मिलेगा!
- PM Surya Ghar Yojana: छत पर सोलर लगाओ, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी — 300 यूनिट बिजली बिल्कुल FREE!

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.