Rohit Sharma Record 2026 : रोहित शर्मा 10 रन बनाते ही फैंस को देंगे एक नया तोहफा, बनायेंगे नया रिकॉर्ड

Rohit Sharma Record 2026 : भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

10 रन बनाते ही सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 359 मैचों में 16010 रन बनाए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंटरनेशनल करियर में ओपनर के तौर पर 332 मैचों में 16119 रन बनाए थे, ऐसे में रोहित को अब सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 10 रन बनाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

तीसरे नंबर पर है सचिन तेंदुलकर का नाम
इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने ओपनर के तौर पर 346 मैचों में 15335 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम है, उन्होंने 202 मैचों में ओपनिंग करते हुए 12258 रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन का नाम पांचवें नंबर पर है, उन्होंने 268 मैचों में 10867 रन बनाए थे।

पहले वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे रोहित शर्मा
वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। बारिश की वजह से ये मुकाबला 25-25 ओवर का हुआ था। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया। रोहित इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 16 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस मुकाबले में 66 बॉल पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली थी।

  • इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
  • वीरेंद्र सहवाग: 16119 रन (332 मैच)
  • रोहित शर्मा: 16010 रन (359 मैच)
  • सचिन तेंदुलकर: 15335 रन (346 मैच)
  • सुनील गावस्कर: 12258 रन (202 मैच)
  • शिखर धवन: 10867 रन (268 मैच)