पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में रोहित ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे उनसे पहले भारत के सिर्फ दो महान सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ही हासिल कर पाए थे। इस उपलब्धि के साथ रोहित ने अपने शानदार ODI करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।
दरअसल, रोहित शर्मा दूसरे ODI में 12 रन अपने खाते में करते ही विदेशी सरजमीं पर 5000 ODI रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। यह उपलब्धि रोहित के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि वह विदेशी धरती पर भारत के लिए बतौर ओपनर अपना 112वां ODI मैच खेलने उतरे। हालांकि, रोहित बेहतरीन स्टार्ट के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। रोहित 47 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 26 रन बना सके। रोहित के बल्ले से एक चौका और एक छक्का आया।
विदेशी धरती पर ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर
सचिन तेंदुलकर – 9243 रन
सौरव गांगुली – 6400 रन
रोहित शर्मा – 5000 रन
वीरेंद्र सहवाग – 4943 रन
शिखर धवन – 4903 रन
अगर दुनिया के सभी बल्लेबाजों की बात करें तो विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने भारत से बाहर 220 ODI मैचों में ओपनिंग करते हुए 216 पारियों में 9243 रन बनाए। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, पाकिस्तान के सईद अनवर, भारत के सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, डेसमंड हेन्स और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों का नाम आता है।
इंग्लैंड में भी रोहित का दबदबा
रोहित शर्मा के नाम इंग्लैंड में किसी भी विदेशी बल्लेबाज द्वारा ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अब तक 28 ODI मैचों में 1465 रन बनाए हैं। यदि वह सीरीज के तीसरे ODI में 35 रन बना लेते हैं, तो इंग्लैंड में 1500 ODI रन पूरे करने वाले पहले नॉन-इंग्लिश बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली भी इंग्लैंड में 1400 से ज्यादा ODI रन बना चुके हैं।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.