Rohit Sharma : रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 खेलेंगे या नहीं? दुनिया में ये सवाल इस समय तमाम क्रिकेट फैंस की जुबान पर है. अभी तक भारतीय क्रिकेट की ओर से इस सवाल का जवाब आधिकारिक रूप से नहीं मिला है. वहीं अब रोहत शर्मा और विराट कोहली को लेकर पूर्व सिलेक्टर ने बड़ा बयान दिया है. दोनों खिलाड़ियों के वनडे विश्व कप 2027 को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने बड़ी बात कही है.
पूर्व सिलेक्टर का बड़ा बयान आया सामने
भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता संजय जगदाले ने कहा कि वे दोनों सफेद गेंद वाले क्रिकेट में शानदार रहे हैं. लेकिन अगर आप नियमित रूप से नहीं खेल रहे हैं तो इससे आपका खेल प्रभावित होगा जैसा कि आईपीएल में धोनी के साथ हुआ. ब्रायन लारा और मैथ्यू हेडन के साथ भी ऐसा ही हुआ था. बहुत से क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, पहले जैसे नहीं रहते, यह स्वाभाविक है. मैं उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलते देखना पसंद करूंगा. मैं नहीं जानता कि उनके दिमाग में क्या है लेकिन घरेलू टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा करना निश्चित रूप से उनके लिए अच्छा रहेगा.
रोहित-विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज का हिस्सा
रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. पहले मैच में रोहित और विराट खासा कमाल नहीं कर सके. रोहित 8 रन बनाकर आउट हुए, तो कोहली के बल्ले से 0 रन निकले. हालांकि दूसरे मैच में दोनों खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें हैं.
वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने पर संशय है. क्योंकि दोनों खिलाड़ी फिलहाल एक ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित और विराट ने टी-20 से संन्यास लिया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब दोनों खिलाड़ी एक फॉर्मेट खेल रहे हैं.
- IND vs NZ T20 WC Final : वर्ल्ड कप महामुकाबले को लेकर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, फैंस हुए गदगद
- IND vs NZ T20 WC Final: महासंग्राम को लेकर विराट कोहली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी बताया फाइनल में कौन बनायेगा रिकॉर्ड
- IND vs NZ T20 WC Final : रोहित शर्मा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, फाइनल में बताया कौन सा खिलाड़ी मचाएगा तबाही!
- IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैंच की डेट और समय को लेकर आई बड़ी खबर, जानें
- IND vs ENG Semi-Final : संजू सैमसन ने विराट कोहली को तोड़ा ये रिकॉर्ड, जानें ऑकड़ें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
