Redmi Turbo 6 Max: 7 इंच 2K 185Hz डिस्प्ले और 10,000mAh से बड़ी बैटरी, लीक में सामने आए स्पेक्स

Redmi Turbo 6 Max को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक इस फोन में 7 इंच का फ्लैट 2K डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक होगा।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Redmi Turbo 6 Max के स्पेसिफिकेशन

लीक के अनुसार फोन में ~1mm पतले बेजल्स के साथ LIPO पैकेजिंग और BT.2020 कलर गमट सपोर्ट मिलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और कैमरा

बैटरी 10,000mAh से बड़ी बताई जा रही है (पिछले Turbo 5 Max में 9,000mAh थी)। डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, हालांकि सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चार्जिंग स्पीड भी फिलहाल अज्ञात है।

लॉन्च टाइमलाइन

चीन में जनवरी 2027 के आसपास डेब्यू की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ग्लोबली Poco X9 Pro Max के नाम से आ सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित खबरें: OnePlus 16T लीक: Dimensity 9600M और 200MP कैमरा | Redmi M100 Pro चीन में लॉन्च