Poco ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में X8 सीरीज पेश की है, जिसमें Poco X8 5G और Poco X8 Pro शामिल हैं। इस सीरीज के X8 5G में 9000mAh की तगड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हमने इस फोन को कुछ दिन इस्तेमाल किया — आइए जानते हैं कैसा रहा एक्सपीरियंस।
कीमत और वेरिएंट
Poco X8 5G तीन वेरिएंट में आता है — 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB। शुरुआती कीमत ₹29,999 है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹35,999 में मिलता है। इसे Black, Fierry Orange और Frost White कलर में खरीदा जा सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
फोन डुअल टोन बैक पैनल के साथ आता है, जिसमें iPhone 16 की तरह वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। बैक पैनल पॉलीकॉर्बोनेट (प्लास्टिक) का है। फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले है। फोन का वजन करीब 226 ग्राम है, जो सिंगल हैंड यूज में थोड़ा भारी लग सकता है।
इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। धूप में भी कंटेंट साफ दिखता है, और OTT पर वीडियो का एक्सपीरियंस वाइब्रेंट रहता है। बैटल रॉयल गेम खेलने पर भी लैगिंग महसूस नहीं होती।
परफॉर्मेंस
फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है, जिसमें Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स भी हैं। कंपनी 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। हालांकि कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जिन्हें डिलीट किया जा सकता है।
बैटरी: दो दिन का बैकअप
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है — यह Poco का भारत में अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह दो दिन आसानी से चलता है। 67W फास्ट चार्जिंग से 0 से 100% होने में करीब 80-85 मिनट लगते हैं, और 10W रिवर्स चार्जिंग से TWS या स्मार्टवॉच भी चार्ज किए जा सकते हैं।
कैमरा
बैक में 50MP मेन + 2MP सेकेंडरी कैमरा और फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा है। दिन की रोशनी में तस्वीरें ठीक-ठाक आती हैं, लेकिन कम रोशनी में क्वालिटी औसत रहती है। ज्यादा जूम करने पर तस्वीर पिक्सलेट होती है।
हमारा फैसला
डेली यूज के लिए यह एक अच्छा विकल्प है — खासकर दो दिन की बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि कैमरा और बेहतर हो सकता था, और इस कीमत में 7Gen सीरीज का चिपसेट परफॉर्मेंस को और बेहतर बना देता।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.