Poco M8 Power Review: 8000mAh बैटरी वाला मिड-बजट फोन, दो दिन चलेगी बैटरी — कीमत ₹24,999 से

Poco का मिड-बजट गेमिंग फोन Poco M8 Power भारतीय बाजार में उतर चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 8000mAh की विशाल बैटरी — कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर दो दिन तक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी। कीमत ₹24,999 (6GB+128GB) से शुरू, टॉप वेरिएंट ₹27,999।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

डिजाइन और डिस्प्ले

बैक में स्क्वॉयर कैमरा मॉड्यूल, पॉलीकॉर्बोनेट बॉडी और सेंटर पंच-होल डिस्प्ले। वजन करीब 225 ग्राम — थोड़ा भारी लगता है। 6.99 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस — धूप में भी कंटेंट साफ, OTT पर वाइब्रेंट एक्सपीरियंस। तीन कलर: Black, Green, Blaze Orange।

परफॉर्मेंस

Snapdragon Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM + 128GB स्टोरेज। मल्टीटास्किंग स्मूद, बजट फोन होते हुए भी गेमिंग में लैग नहीं। Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3, Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स, 2 साल OS + 3 साल सिक्योरिटी अपडेट। प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स डिलीट किए जा सकते हैं।

बैटरी: असली हीरो

8000mAh बैटरी + 45W फास्ट चार्जिंग + 10W रिवर्स चार्जिंग (TWS/स्मार्टवॉच चार्ज कर सकते हैं)। 0-100% में करीब 80-85 मिनट। यह Poco का भारत में अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है।

कैमरा

50MP मेन + सेकेंडरी कैमरा (रियर), 8MP फ्रंट। डे लाइट में ठीक-ठाक तस्वीरें, लो-लाइट में औसत। 50MP मोड में हाई-रेजलूशन शॉट्स, नाइट मोड का सपोर्ट।

हमारा फैसला

खूबियां: 2 दिन की बैटरी, बड़ा AMOLED डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस।
कमियां: 6GB वेरिएंट के लिए ₹25,000 थोड़े ज्यादा लगते हैं; कैमरा औसत।

डेली यूज और लंबी बैटरी चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।